प्रदेश

अडानी और भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने वाले होते है टारगेट

महावीर अग्रवाल
मंदसौर एक अप्रैल ;अभी तक;  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध स्वरूप पूरे देश में कांग्रेस विरोध कर रही है। इसी विरोध स्वरूप लोगों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से ओर केन्द्र की भाजपा सरकार की दोहरी नीतियों और किस प्रकार अभिव्यक्ति की आवाज को दबाया जा रहा है।
                             पत्रकार वार्ता को मंदसौर से आये प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मनजीत सिंह टुटेजा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं। राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है क्योंकि उन्होंने मोदी से अडानी के बारे में कई सवाल पूछे थे।  मनजीत सिंह टुटेजा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए सब कुछ करेगी। सवालों के अंतर्गत  अडानी की शैल कंपनियों में 20,000 करोड की राशि किसकी है । दूसरा प्रधानमंत्री मोदी जी का  अडानी से क्या रिश्ता है? वही  अडानी के विमान में मोदी जी को आराम करते हुए की तस्वीर भी उन्होने दिखाई। अडानी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया।
                               उन्होने कहा कि आज देश का माहौल तानाशाह सरकार ने इतना खराब कर दिया है कि अडानी को भाजपा के सरकार के खिलाफ और उनकी पोल खोलने वालो को तुरतं टारगेट कर लिया जाता है। अभी मैं यहां बोल रहा हूं हो सकता है कल मेरे उपर भी कुछ भी करके कार्यवाही कर दें ।आज देश में लोकतंत्र की सबसे मजबूत बात अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटा जा रहा है जो कांग्रेस नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाने की घटिया चाल स्पष्ट हताशा साबित हुई है । वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस  मानेगें नहीं । मानहानि के अंतर्गत अधिकतम 2 साल की सजा आज तक किसी को नहीं मिली है जो राहुल गांधी को दी गई है। महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल ,मौलाना आजाद को या तो राजद्रोह या जेल के मामले में अंग्रेजों ने सजा दी । अंततः कांग्रेस ने अंग्रेजो के खिलाफ जीत हासिल की।अब मोदी सरकार चोरो और घोटालेबाजों का पर्दाफाश करने के लिए श्री राहुल गांधी पर निशाना साध रही है।  कांग्रेस लड़ेगी और जीतेगी।  प्रेस वार्ता में गरोठ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भवानी शंकर धाकड़, एनडी वैष्णव ,ललित चंदेल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button