प्रदेश

*किसान,गरीब,मजदुरो,व्यापारियों के साथ ही कार्यकर्ताओ के हर संघर्ष में साथ खड़ा रहकर उन्हें न्याय दिलाऊंगा* – दिलीप सिंह गुर्जर

महावीर अग्रवाल
मल्हारगढ़ २  अप्रैल ;अभी तक;   कार्यकर्ता रीड की हड्डी है वह बूथ लेवल पर डटा रहता है असली नेता हमारा कार्यकर्ता ही है हम उनके पीछे है,में किसान,गरीब,मजदुरो,व्यापारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं के हर संघर्ष में साथ खड़ा रहकर उन्हें न्याय दिलाऊंगा ।
                                      उक्त बात मन्दसौर- जावर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिलीपसिंह गुर्जर ने मल्हारगढ़ एवं संजीत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सयुक्त कार्यकर्ताओं की एक विशाल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुवे कही ।  गुर्जर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सांसद से जनता का मोह भंग होचुका है उनके खाते में ऐसी कोई बड़ी उपलब्धि भी नही रही कि जनता इसको लेकर उन्हें वोट दे क्षेत्र के अफीम उत्पादक किसान सीपीएस पध्दति को लेकर आज अच्छे खासे परेशान है नारकोटिक्स विभाग किसानो का आर्थिक शोषण कर उन्हें परेशान करने पर आमादा है।गुर्जर ने भरोसा दिलाया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक किसान को दस आरी के अफीम के पट्टे दिए जाएंगे साथ ही सीपीएस पध्दति को बंद करवाकर चीरे से अफीम निकलने वाली पद्धति को लागू किया जाएगा । भाजपा की मोदी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है ओर मोदी जी अम्बानी,अडानी को ही फायदा पहुचाने का काम कर रहे है,बेरोजगार युवा हाथ पर हाथ धरे बैठा है हक मांगने पर उन पर बर्बरतापूर्ण लाठियां बरसाई जाती है l मोदी सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है अंत निकट है ।
क्षेत्र की पूर्व सांसद व मन्दसौर लोकसभा प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने कहा की देश मे आज अराजकता का माहौल है मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति को जन जन तक पहुचाने का कार्य करे।
पूर्व मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी नरेंद्र नाहटा ने कहा कि भाजपा ईवीएम के सहारे ही चुनाव जीत सकती है मोदी ग्यारंटी जुमला ग्यारंटी है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंदसौर विधायक विपिन जैन ने कहा कि आप सभी की मेहनत व संघर्ष से केंद्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जारही है जनता अब मोदीजी की जुमलेबाजी से ऊब चुकी है।
मल्हारगढ़ क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे परशुराम सिसौदिया ने कहा कि भाजपा राज में आज हर वर्ग दुःखी एवं परेशान है क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है आमजन पर तरह तरह के टेक्स लगाकर उनसे जजिया कर वसूला जारहा है और वही राशि विभिन्न योजनाये बताकर बाटी जाकर जनता को गुमराह किया जारहा है।सिसौदिया ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार दिलीपसिंह जी गुर्जर किसान परिवार से आते है और यह चार बार के विधायक है इन्होंने हमेशा किसान गरीब मजदूरो के साथ ही सर्वहारा वर्ग की आवाज को बुलंद किया है।
पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है कांग्रेस जो कहती है वो करती हे भाजपा से जनता का मोह भंग होचुका है।
सम्मेलन को मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा,संजीत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरलाल घाकड,कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष लियाकत मेव,अजहर हयात मेव,महामन्त्री बाबुखा मेवाती नारायणगढ़,सचिव किशनलाल चौहान ढिकन्या,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजेश मालेचा,मदनलाल वर्मा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार,जनपद सदस्य श्यामलाल चावली,गणपत पंवार,,दिव्यांग प्रकोष्ठ के शैतान सिंह,आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के महामंत्री रामचन्द्र करुण ने किया व आभार जिला कांग्रेस के महामन्त्री अजित कुमठ ने माना।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के महामन्त्री,मुकेश निडर, अजित कुमठ,बाबुखा मेवाती,पिपलीया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरक्या, कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता,पूर्व नप अध्यक्ष द्वय कन्हैयालाल कापड़िया,इंद्रदेव पाटीदार, पिपलीया नप के अध्यक्ष चौथमल गुप्ता,पूर्व मंडी अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार,जिला कांग्रेस सचिव,सुभाष पाटीदार, नागेश्वर चौहान,अनिता खोखर,प्रेम प्रकाश यादव,पवन पाटीदार,मंडलम अध्यक्ष कैलाश बंगारिया,राजेन्द्र सिंह चंगेरी, दिनेश गुप्ता काचरिया,मुकेश कुमावत,किशोर उणियारा,जितेंद्र पाटीदार,सुनील पाटीदार,सत्यनारायण पाटीदार बूढा,नरेंद्र डाका,समरथ गुर्जर,नेमीचंद डाका काल्याखेड़ी,महेंद्र गेहलोत,बंशीलाल पाटीदार पटेल,विनोद मालवीय,देवीलाल पाटीदार,अनिल शर्मा उस्ताद,सतीश पाटीदार,खुमान सिंह सोनगरा,प्रताप सिंह सोनगरा,जुझारलाल डाँगी,अम्बालाल,राहुल धनगर,राहुल डाँगी,सज्जन सिंह,सूरजमल काचरिया,किशनलाल परिहार,सतीश सोनी,महेश सोनी,अनिल धनगर,परमानंद पाटीदार बही,दिलीप गुप्ता,प्रकाश राठौर, हीरालाल सूर्यवंशी,पूर्व सरपंच रामेश्वर पाटीदार निनोरा,सुरेंद्र सिंह शक्तावत,समरथ पाटीदार,नीलेश पाटीदार, गोपाल सिंह चंदेल,जसवंत सेरोद,राधेश्याम राणा,घीसालाल चंदेल,नईम भाई हरसौल,मनोहरलाल वर्मा,जगदीश माकनिया,शफीक मोहम्मद,मदनलाल कारपेंटर,वीरेंद्र सिंह तुरक्या,विजेशनाथ रावल, प्रवीण पाटीदार,पवन पाटीदार, विनय कुमठ,जसवंत परिहार,मांगीलाल कापड़िया,बाबूलाल कापडिया,हरीश साल्वी, दीपक शर्मा,मनोज गुर्जर,साबिर शाह,कालेखा,ईश्वरलाल मालवीय पहेड़ा,बापूसिंह चौहान,प्रभुलाल घाकड,मांगीलाल डाँगी,मुकेश जाट,देवीशरण सिंह, जगदीश जाट,कमलेश जाट,दिलीप कुमार मुंगड,कन्हैयालाल पाटीदार, बद्रीलाल इंद्र,मोहनसिंह कचनारा,मोहन सिंह बादपुर,जवानसिंह,उदयराम चंगेरी,नाहरसिंह गुड़भेली,केशर सिंह, मोहन राठौर,बरकत अली बूढा,भगतराम,प्रभुलाल, रूपराम राठौर,खुमान सिंह, अर्जुन सिंह पंवार,शंकर पडियार,दशरथ,ईश्वरलाल भाटी,कारूलाल बामनिया,गोरधनल पंवार,घनश्याम मेघवाल,रमेश चन्द्र यादव,अजीब सिंह शक्तावत,महेश पाटीदार,रामनारायण मालवीय,शिवलाल रूपपुरा,शैलेन्द्र जैन, मुकेश राठौर,वरदीचंद धांधल,भारत कुमार,घनस्याम बैरागी,रमेश चन्द्र पाटीदार, प्रेमचन्द्र वर्मा,मुबारिक गोरी,लोकेंद्र भगत,राजेन्द्र माली,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व किसान मौजूद थे l

Related Articles

Back to top button