एक ही घर से निकले 15 कोबरा सांप

मयंक शर्मा

खंडवा १८ जुलाई ;अभी तक;   पुनासा नगर के राजू सेन के घर रविवार दोपहर को एक साथ 15 सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वनरक्षक संदीप तिरोले अपने सहयोगी ज्ञानसिंह नायक व मांगीलाल के साथ उनके घर पहुंचे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद सभी सांपों को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

                             वनरक्षक तिरोल ने बताया यह इंडियन सेप्टीकल कोबरा प्रजाति के सांप थे। इस घर में नाग.नागिन का जोड़ा होने से सपोले भी निकले हैं। अभी इनकी संख्या 50 से अधिक होने की संभावना है। सपोलों की उम्र एक माह बताई गई है। इनका काटा हुआ आधे से एक घंटे तक ही जीवित रह सकता है। अगर 10.15 मिनट में अस्पताल में एंटी वेनम डोज मिल जाए तो जान बचाई जा सकती है।