प्रदेश

बृजेंद्र मिश्रा (डब्बू )बने भाजपा जिला अध्यक्ष     

दीपक शर्मा

पन्ना ३ मार्च ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी के पन्ना जिला के नवनीत जिला अध्यक्ष बृजेश मिश्रा डब्बू भैया को भाजपा जिला पन्ना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
                                   श्री बृजेंद्र मिश्रा ने बाल्य काल से स्वयंसेवक थे। 1993 से 1999 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इन्होंने काम किया है इसके बाद 1999 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर  रहे है 2008 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमीति सदस्य के रूप में उन्होंने कार्य किया है 2012 से 2015 तक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के जिला कार्यालय मंत्री के रूप में इन्होंने काम किया है इसके बाद 2015 से 2024 तक भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रूप में इन्होंने कुशल संघटक के रूप में जिले में काम किया है।
                             उनके कुशल संगठन क्षमता को देखते हुए प्रदेश कार्यालय की मंशा अनुसार प्रदेश अध्यक्ष माननीय बी डी  शर्मा ने इन्हे  भारतीय जिला पन्ना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है जैसे ही पन्ना जिला में यह सूचना जिले वासियों को मिली लोगों ने श्री डब्बू  मिश्रा को मिठाई खिलाकर और पटाखा फोड़ कर उन्हें बधाइयां दी मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों कार्यकर्ताओं ने इन्हे शुभकामनाए प्रेषित की।
                                  श्री मिश्रा ने अपने नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व और माननीय प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद वीडी शर्मा का आभार व्यक्त किया है बृजेन्द्र मिश्रा को  आशीष तिवारी ,दुर्गेश शिवहरे,शीलू मिश्रा राजेंद्र कुशवाहा कमल लालवानी भास्कर द्विवेदी दिलीप शिवहरे,राजकुमार वर्मा श्री कृष्ण शरण सिंह,   कैलाश गुप्ता ,प्रदीप अवस्थी, मलखान सिंह श्रीमती सारिका खटीक बसंत देहायत, जागेश्वर शुक्ला, अमित राजा परमार ,पत्रकार दीपक शर्मा सहित जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button