पर्युषण महापर्व के बाद पूर्ण हुए मासखमण (30 उपवास) के तपस्वियों का किया बहुमान

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १० अक्टूबर ;अभी तक;  सकल जैन समाज मंदसौर द्वारा तपस्वी संगीता पिंकेश जरक, सुनीता मोगरा एवं मंगलम राजेश डोसी का बहुमान शाल, प्रशस्ति पत्र एवं चांदी के सिक्का भेंटकर किया।
                                             तपस्वियों का बहुमान प्रदीप कीमती, नरेन्द्र मेहता, सुरेन्द्र लोढ़ा, संजय मुरड़िया, गोपी अग्रवाल,  सुनील तलेरा, राजू संचेती, सिद्धार्थ पामेचा, अक्षय मारू, राखी  नाहर आदि पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर श्रुति पालरेचा, अर्पणा जैन, अमिता मुरड़िया भी उपस्थित थे।