प्रदेश

मलेनी नदी में बोरे में बंद मिला एक व्यक्ति का शव

अरुण त्रिपाठी

रतलाम, 27 अगस्त ;अभी तक;  जिले के जावरा औघोगिक क्षेत्र थाना में सरसी चैकी के गांव थड़ौदा से लगी मलेनी नदी में  शनिवार को एक व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करा रही है। उसके अनुसार शव तीन-चार दिन पुराना होकर सड़ चुका है। प्रारंभिक लक्षणों से ये मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

उपनिरीक्षक विजय बामनिया ने बताया कि शनिवार शाम मवेशी चराने गए राजू पिता जगदीश निवासी बडावदा को एक बोरा दिखा, जिसके आसपास बदबू आ रही थी। सरसी पुलिस चैकी में इसकी सूचना मिलने के बाद एसडीओपी शक्तिसिंह चैहान, सीएसपी दुर्गेश आर्मो दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। नदी के बीच जहां पानी कम था, वहां शव पड़ा मिला। बोरे का मुंह खोलने पर करीब 30-40 साल के व्यक्ति की लाश निकली। मृतक का शरीर सड़ने के कारण उसका चेहरा पहचान पाना मुश्किल हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगांे से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सीएसपी दुर्गेश आर्मो के अनुसार  प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस उसी दिशा में जांच कर रही है। —————

Related Articles

Back to top button