प्रदेश

जिला कांग्रेस ने 156 सदस्यों की जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की 

मयंक शर्मा
खंडवा २ नवंबर ;अभी तक;
खंडवा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय ओझा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस जंबो कार्यकारिणी में 20 जिला उपाध्यक्ष 56 महामंत्री और 80 सचिव को शामिल किया गया है।
                                जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित अजय ओझा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अनुमोदन से इस कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। हमने इन नियुक्तियों में जिले के सभी नेताओं को साथ लेकर आगे चलने का संकल्प लिया है एवं हर समाज के लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखा गया है। श्री ओझा ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में 20 जिला उपाध्यक्ष के साथ 56 जिला महामंत्री एवं 80 सचिवों की घोषणा की गई है। सभी से आगामी चुनावों में क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी के लिए कार्य करने की अपील की गई है।

 

Related Articles

Back to top button