प्रदेश

रोटरी आहार केन्द्र में लोढ़ा परिवार ने 200 पैकेट भोजन की राशि भेंट की

महावीर अग्रवाल  

मन्दसौर २७ अक्टूबर ;अभी तक;  रोटरी क्लब मंदसौर का स्थाई प्रकल्प जिला चिकित्सालय स्थित रोटरी आहार केन्द्र में लोढ़ा परिवार द्वारा 200 पैकेट भोजन की राशि भेंट की गई।
                                    इस दौरान  सकल जैन समाज के संयोजक एवं वरिष्ठ सम्पादक श्री सुरेन्द्र लोढ़ा ने कहा कि जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज के परिजन खासतौर से ग्रामीण अंचल से आने वाले लोगों को नाम मात्र की राशि पर भोजन की व्यवस्था कर रोटरी  द्वारा नेक कार्य किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय संस्था रोटरी ने मंदसौर नगर में सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी विशेष पहचान कायम की है।
                                     रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन पोरवाल ने बताया कि 30 अक्टूबर 1991 से रोटरी आहार सेवा केन्द्र से भोजन के पैकेट का वितरण आरंभ कर दिया गया था। 32 वर्षों से निरंतर बहुत कम दर पर शुद्ध सात्विक भोजन पैकेट सुबह-शाम भर्ती मरीजों के परिजनों हेतु प्रदाय किये जा रहे हैं। जिसमें रोटरी क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यगण के साथ नगर के समाजसेवी भी आहार केन्द्र के संचालन में तन-मन-धन से अपना योगदान देते हैं। आहार सेवा केन्द्र से कर्फ्यू, बाढ़ आपदा एवं कोरोना में भी निःशुल्क भोजन पैकेट वितरित किये गये थे।
                                           इस अवसर पर दानदानदाता परिवार से श्री सुरेन्द्र लोढ़ा, वरिष्ठ पत्रकार अजय लोढ़ा, रोटरी के पूर्व अध्यक्ष सुधीर लोढ़ा का रोटरी के अध्यक्ष पवन पोरवाल, सीईओ दिनेश जैन सीए, ट्रेनर प्रवीण उकावत ने बहुमान किया। आभार क्लब सचिव अनिल चौधरी ने माना।

Related Articles

Back to top button