अ.भा. पोरवाल महासभा व युवा संगठन ने राजा टोडरमल की जयंती मनाई

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ मार्च ;अभी तक;  पोरवाल समाज के आराध्यदेव राजा टोडरमलजी की 423 वी जयंती आज अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के तत्वाधान में श्रीमती अनामिका जैन द्वारा संचालित लावारिस विक्षिप्त महिला आश्रम ग्रह एवं पुनर्वास केंद्र मंदसौर पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयी ।
                                                  सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा राजा टोडरमलजी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डबकरा अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल सेठिया की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
                                                 कार्यक्रम में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र उदिया, अखिल भारतीय पोरवाल चौरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुरेश धनोतिया, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष मुजावदिया, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र मुजावदिया, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश घाटिया, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रत्नावत, राधेश्याम गुप्ता, कृष्णकांत मोदी, अनिल चौधरी इंडेन , जगदीश गुप्ता, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पोरवाल खानखेड़ी, अजय रत्नावत, गोविंद मुजावदिया, एडवोकेट गौरव रत्नावत, पवन सेठिया, सुनील डबकरा,  प्रदीप घाटिया ओम चौधरी कोरोमंडल, अनिल चौधरी होण्डा, एडवोकेट देवेंद्र मरच्या  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पोरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुरेश धनोतिया ने किया।
                                                   सभी ने अपने उद्बोधन में इस रचनात्मक कार्यक्रम की भुरी भुरी प्रशंसा की और  उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह महासभा एवं युवा संगठन ऐसे रचनात्मक कार्य करते रहेंगे।  कार्यक्रम का आभार जगदीश घाटिया ने माना तत्पश्चात पुनर्वास केंद्र के सभी सदस्यों को सामूहिक भोजन कराया गया।