प्रदेश

आधुनिक भारत के रचयिता बाबा साहेब का जन्मदिन अलावदाखेड़ी में धूमधाम से मनाया

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर 14 अप्रैल अभीतक । शुक्रवार को गॉव अलावदाखेड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री विपिन जैन के आदेशानुसार   कांग्रेस परिवार ने भारत रत्न संविधान के शिल्पकार और आधुनिक भारत के रचयिता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का जन्मोत्सव गांव मंे जय भीम के नारों के प्रभात फेरी निकाल कर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।
इस विशेष अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटिल, पूर्व विधायक प्रत्याशी महेंद्रसिंह गुर्जर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती,  मंजीतसिंह मनी, श्री सुनील बसेर, जनपद सदस्य  श्री विकास दशोरा, पूर्व सरपंच नोंदराम गुर्जर, मंडलम अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर अहिरवार, प्रहलाद शर्मा आदि एवं और कई महिलाये बड़़ी संख्या उपस्थित रहे एवं ग्राम केे निवासी माधुलाल, बालूराम, कालूराम, रामलाल, भारत, दीपक दलोर, रवि दलोर, कैलाश अहिरवार राजू भाई नागर आदि उपस्थित रहे। सभी मुख्य अथितियो ने बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी उपलब्धियों के बारे मे जानकारी दी। आभार डॉ. चंद्रशेखर अहिरवार और विकास दशोरा ने माना।

Related Articles

Back to top button