प्रदेश

गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट ने शासकीय स्कूल में वितरित किए 245 स्वेटर

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २० दिसंबर ;अभी तक;  गनेड़ीवाल ट्रस्ट समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हो या स्वास्थ्य सेवाओं में जरुरतमंदों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करना, इसके लिए ट्रस्ट अपनी पहचान बना चुका है। अब सर्दी के मौसम बच्चों को ठंड से बचाने के लिए भी ट्रस्ट अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रहा है।

इसी कड़ी में गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय अफजलपुर पहुंचा। यहां ट्रस्ट और स्कूल के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरित किए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कुल 245 स्वेटर विद्यार्थियों को वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button