प्रदेश

शराब पीने को लेकर 500 रूपये की लगाई अजीब शर्त, एक की मौत, ज्यादा शराब पीने की दो दोस्तो में लगी थी अजीब शर्त …

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 9 फरवरी /-  खरगोन जिले के झिरन्या में दो दोस्तो में अजीब सी शर्त के चक्कर में ज्यादा शराब पीने से एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, की मात्र 500 रूपये की अजीब सी शर्त मृतक दिनेश और अरूण के बीच ने लगाई थी। इस दौरान दिनेश पिता गंगाराम उम्र 43 की तबीयत बिगडने की अस्पताल में उपचार के बाद मौत हो गई। शराब पीने की अजीब और अनोखी शर्त में दिनेश और अरूण दोनो युवको ने बिना पानी मिलाये पाॅच पाॅच क्वार्टर शराब पीने की शर्त लगाई थी।जल्दी पीने के चक्कर में दोनो की ही तबीयत बिगड गई।
        लोगो ने दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई वही अरूण की अस्पताल से स्वस्थ होने पर छुट्टी हो गई। शराब पीने और शर्त का घटनाक्रम गुरूवार दिन का बताया जा रहा है। अब शर्त के बाद शराब पीने का विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
  शराब पीने को लेकर शर्त पूरी करने के चक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। पुलिस के मुताबिक उसने शर्त जीतने के लिए नीट शराब पी ली थी।
खरगोन जिले के चैनपुर थाना प्रभारी गणपत कनेल ने बताया कि आज झिरनिया में दो लोगों के बीच अधिक शराब पीने की शर्त लगी थी। एक व्यक्ति दिनेश ने बिना पानी मिलाये पांच क्वार्टर बोतल लाल देशी शराब का सेवन कर लिया। दूसरे व्यक्ति अरुण ने तीन क्वार्टर बोतल सफेद देशी शराब का सेवन किया।
इसी दौरान दिनेश (41 वर्ष)की तबीयत बिगड़ गई उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिरनिया ले जाया गया।  उसके बाद उसे खरगोन के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां आज शाम 6:30 पर उसकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि अरुण भी बेहोश हो गया था, लेकिन स्थानीय अस्पताल में उपचारित हो गया।
                              उन्होंने बताया कि आज रात्रि अरुण के बयान लिए गए हैं। उसने बताया कि गिरीश अग्रवाल,घोटू बंजारा और राधे बंजारा ने दिनेश और अरुण के साथ शराब का सेवन शुरू किया था। इसी दौरान दिनेश और अरुण में ज्यादा शराब पीने को लेकर शर्त लग गई। अरुण ने बताया कि गिरीश और अन्य शराब लाकर देने वाले थे। फ्री की शराब मिल रही थी इसलिए दोनों में शर्त लग गई।
                          उसने बताया कि गिरीश अग्रवाल, घोटू और राधे अंग्रेजी शराब का सेवन कर रहे थे । जबकि, दिनेश लाल देसी शराब और वह स्वयं सफेद देसी शराब का सेवन कर रहा था। तीनों ने शराब मंगा कर अरुण और दिनेश को दी थी।
                             उन्होंने बताया कि दिनेश द्वारा सेवन की गई शराब की बोतले जब्त कर ली गई है। इसके अलावा संबंधित दुकान से उक्त शराब की बोतलों के सैंपल भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों ने शर्त की जल्दबाजी में बिना पानी मिलाये शराब पी थी, इसलिए प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि इसी वजह से दिनेश की मृत्यु हुई है।
                                 उन्होंने बताया कि गिरीश अग्रवाल गोटू बंजारा और राधे बंजारा फिलहाल फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
उधर खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुणेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह भी पता चला है कि फरार आरोपियों ने ही दोनों के बीच शर्त लगवाई थी।

Related Articles

Back to top button