दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मंदसौर मेन द्वारा फेडरेशन के स्थापना दिवस पर गौमाता को आहार कराया

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १८ जुलाई ;अभी तक;   श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मंदसौर मैन द्वारा सोशल ग्रुप फेडरेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर श्री णमोकार महामंत्र साधना केंद्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर संचालित श्री विद्यासागर गौशाला में आश्रय प्राप्त गोवंश को आहार कराया।
                            ग्रुप अध्यक्ष डॉ. चंदा भरत कोठारी व सचिव संगीता संजय गोधा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र में स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में ग्रुप सदस्यों ने भगवान का अभिषेक पूजन करते हुए विधान में भाग लिया तथा क्षेत्र परिसर में स्थित सम्मेद शिखर, गिरनार,सोनागिरी तथा चौबीसी व मानस्तंभ के दर्शनों का लाभ लिया।
                             विद्यासागर गौशाला के गौवंश को विश्वास कोठारी के सहयोग से गौ आहार कराया गया। इस अवसर पर ग्रुप सदस्य श्रीमती योजना संजय कोठारी का जन्मदिन भी ग्रुप सदस्यों द्वारा मनाया गया।
                                   कार्यक्रम में ग्रुप संरक्षक श्री शांतिलाल बड़जात्या, पूर्व अध्यक्ष संजय कोठारी, संजय गोधा, अजय गांधी, राजेश जैन, संदीप जैन, शोनित गोधा, उषा विनायका, नीलू गांधी, वंदना पाटनी, डिंपल अजमेरा, योजना कोठारी, अनिता बाकलीवाल, रश्मि जैन, अक्षिता गोधा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष श्री जयकुमार बड़जात्या व अभय अजमेरा एवम श्री कमल विनायका, ज्योति बड़जात्या, सीमा बड़जात्या आदि के द्वारा गौसेवा हेतु दान राशि की घोषणाएं भी की गई। ग्रुप अध्यक्ष डॉ चंदा कोठारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।