प्रदेश

श्री पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी का नपा परिषद द्वारा स्वागत किया गया

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २८ अगस्त ;अभी तक;  श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मंदसौर में निकली भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी का नपा परिषद के द्वारा शिवना नदी के किनारे स्थित राजा गुलाब गेट के यहां भव्य स्वागत किया गया।

                               सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गर्जर, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण अनिल कियावत, सुषमा आर्य, मुकेश काला, भाजपा मण्डल अध्यक्षगण अजय आसेरी, अरविन्द सारस्वत, वरिष्ठ नेता अजयसिंह चौहान, शिवराजसिंह राणा, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला, जिला रेडक्रास सोसायटी चेयरमेन प्रीतेश चावला ने पशुपतिनाथ की शाही सवारी का स्वागत किया। सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा भगवान श्री पशुपतिनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये गये तथा शाही सवारी में शामिल धर्मालुजनों पर पुष्पवर्षा की गई।

इस अवसर पर नपा परिषद के द्वारा 3 क्विंटल साबुदाने क खिचड़ी प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण भारती पाटीदार, रेखा राजेश सोनी ऐरावाला, दीपमाला मकवाना, सुनीता गुजरिया, पिंकी विनय दुबेला, दीपक गाजवा, हितेन्द्र भाटी, नरेन्द्र बंधवार, आशीष गौड़, विनय दुबेला, सीएमओ सुधीरकुमारसिंह, भाजपा नेता कपिल भंडारी, बंशी राठौर, नीतिन ब्रिजवानी, केशरीमल जटिया, दिलीप ग्वाला, कन्हैयालाल सोनगरा, अशोक कर्नावट, महेन्द्र परिहार, राजेश गुर्जर, पप्पू चंदवानी, सीमा चौरड़िया आदि ने शाही सवारी का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button