प्रदेश

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में “सड़क यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली“ पर निबंध प्रतियोगिता की गई आयोजित

दीपक शर्मा

पन्ना १२ अप्रैल ;अभी तक; भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में दिनांक 12.04.2024 को “सड़क यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

तत्पश्चात संस्था में गठित बीआईएस क्लब के सदस्यों के द्वारा सड़क यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली विषय पर निबंध लेख किया गया। निबंध लेखन हेतु प्रतिभागियों को 45 मिनट का समय दिया गया। निबंध लेखन उपरांत लिखे गये निबंध का परीक्षण किया गया तथा प्रतिभागियों में से क्रमशः प्रथम स्थान सुश्री आशिया नाजमीन, द्वितीय स्थान आबिद अली खान, तृतीय स्थान विवेक साहू तथा चतुर्थ स्थान पर सचिन सेन रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को नकद पुरुस्कार संस्था प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम समन्वयक संस्था की सुश्री शिवांगी जैन तथा हरगोविंद कुर्मी रहे तथा कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्था के मेंटर श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन संस्था प्राचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वारा दिया गया।

इस दौरान संस्था के अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमे मुख्य रूप से राकेश द्विवेदी, हरीश पाठक, देबब्रत चतुर्वेदी, ब्रजेश त्रिपाठी, मूलचंद सिंह तथा समस्त संस्था स्टाफ एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button