प्रदेश

श्री जांगड़ा पोरवाल समाज ने उत्साह व उमंग के साथ मनाई राजा टोडरमल जयंती

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १९ मार्च;अभी तक;  श्री जांगड़ा पोरवाल समाज मंदसौर द्वारा रामटेकरी स्थित पोरवाल छात्रावास पर समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल की जयंती उत्साह व उमंग के साथ मनाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के महिलाओं एवं पुरूषों ने राजा टोडरमल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये तथा उनके कार्यों को याद किया। राजा टोडरमल की आरती के पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया।
                         इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने कहा कि पोरवाल समाज के पितृ पुरुष एवम् आराध्य  श्री राजा टोडरमल जी की जयंती समस्त पोरवाल समाज के लिए गौरव का क्षण है।
                               राजा टोडरमल भू राजस्व के जनक थे। उन्हीं के मार्गदर्शन में चलकर आज जांगड़ा पोरवाल समाज ने उत्तरोत्तर प्रगति की है। समाज के व्यक्ति अपने पुरूषार्थ के बल पर आज हर क्षेत्र में  उत्कृष्ट मुकाम हांसिल किये हुए है।
                            कार्यक्रम में समाज संरक्षक जगदीशचन्द्र सेठिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कोठारी, मोहनलाल गुप्ता, सुधाकर गुप्ता, सुरेन्द्र फरक्या, गोवर्धनलाल रत्नावत, प्रमोद सेठिया, अशोक फरक्या, सुरेन्द्र संघवी, गोवर्धनलाल सेठिया, रूपचंद सेठिया, मोहनलाल गुप्ता, जगदीशचन्द्र सेठिया लोधवाले, लीलाशंकर सेठिया, घनश्याम फरक्या, जितेश फरक्या, अनिल सेठिया, सुरेश सेठिया, लक्ष्मीनारायण सेठिया, राजेश फरक्या, दिनेश फरक्या, बाबूलाल धनोतिया, धनसुखलाल मोदी, राधेश्याम मोदी, ब्रजमोहन सेठिया, घनश्याम पोरवाल, कृष्णकुमार गुप्ता, मनोज सेठिया, प्रकाशचन्द्र सेठिया, सुनील मांदलिया, दिनेश पोरवाल, सचिन पोरवाल, राजेश फरक्या, उमेश घाटिया,  घनश्याम मोदी, ओमप्रकाश रत्नावत, दिनेश गुप्ता, निरंजन रत्नावत, राजेश मण्डवारिया ऊ शांति, शांतिलाल गुप्ता, अशोक धनोतिया, कैलाशचन्द्र गुप्ता, महेश सेठिया, अशोक सेठिया, राजेश काला, रामचन्द्र रत्नावत, रामगोपाल सेठिया, नारायण मुजावदिया, सुरेशचन्द्र मांदलिया, राधेश्याम मांदलिया सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरूष उपस्थित थे। संचालन रमेशचन्द्र सेठिया ने किया एवं आभार  समाज सचिव रामगोपाल महाजन ने माना।

Related Articles

Back to top button