प्रदेश

दुर्गाष्ठमी का पर्व आज

दीपक शर्मा
पन्ना २९ मार्च ;अभी तक;  पन्ना जिले में दुर्गाष्मी का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।सुबह से ही पन्ना की प्रसिद्ध पद्मावती मंदिर,फूलादेवी मंदिर,पवई की कलेही माता मंदिर और शाहनागर  के प्राचीन देवी मढ़िया में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।यहाँ भक्तगण बड़ी संख्या में पहुच कर पूजा अर्चा कर अठवाई चढ़ा रहे है।
                               इसके अलावा जगह जगह कन्या भोज ओर भंडारे भी चल रहे है। इस अवसर पर पन्ना के गांधी चौक पर मातारानी के नौ रूपों की झांकी भी लगाई गई है जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।चुनावी साल के चलते पन्ना शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।ओर हिन्दू राष्ट्र के झंडे ओर फ्लेक्स भी लगाए गए है।वहीं पन्ना विधायक एवं केविनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के बधाई संदेश के होर्डिंग भी देखे जा रहे है।

Related Articles

Back to top button