प्रदेश

कलेक्टर ने ग्राम सिंदपन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण किया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 18 दिसंबर ;अभी तक;  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सिंदपन में आयोजित विकास यात्रा का औचक निरीक्षण किया।
                                     निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। दिशा निर्देश प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने विभाग के स्टॉल विकास यात्रा के दौरान लगवाए तथा स्टॉल पर ही लोगों की समस्याओं को सुने तथा उनका त्वरित निराकरण करें। इस दौरान कितने लोगों के द्वारा आवेदन दिए गए। कितनों का समाधान किया गया। सभी की एक सूची बनाएं। जिन विभागों के द्वारा स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे, लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा। ऐसे अधिकारियों की वेतन काटने की कार्यवाही की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से किस तरह से दवाई की छिड़काव किया जाएगा, इसका भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button