अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 4 खिलाड़ियों का चयन

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ दिसंबर ;अभी तक;  महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी  सागर (म.प्र.) में दिनांक 8  से 12 दिसंबर तक 2023 तक आयोजित होने वाली पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भाग लेने वाली विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन वॉलीबॉल महिला टीम में मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की खिलाड़ियों  दिव्यांशी गुप्ता, नेहा सालवी, जानवी हाडा, सुमन पाटीदार का चयन हुआ है यह चारों बालिकाएं सागर (म.प्र.) में आयोजित होने वाली पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
                                                       बालिकाओं के चयन होने पर शासकीय पी.जी .कॉलेज  मंदसौर के प्राचार्य डॉ एल.एन .शर्मा , पी.जी .कॉलेज मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंदसौर के खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंदसौर बंशीलाल बारीवाल, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी मंदसौर अशोक शर्मा, पी.जी .कॉलेज दलौदा खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, शासकीय कन्या कॉलेज मंदसौर के खेल अधिकारी मनीष पांचाल एवं जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह चौहान एवं सदस्यगण विनय दुबेला, संदीप खाबियॉ, शेर मोहम्मद खान, सज्जन श्रीमाल, रोहित शर्मा, अनिल पाटीदार, रउफ खान, रितेश पोरवाल, अनिल पाटीदार, मिलिंद सांखला, रंजन छाबड़ा, राजेंद्र सिंह, अभिषेक सेठिया, अक्षय नलवाया, मोहित शर्मा, अभिषेक यादव, पंकज मालवीय, चयन माली, आशीष रेठा, आस्था भावसार, विनय अग्रवाल, संयम चौहान, नमन शर्मा अनिल  बैरागी, कुणाल राठौड़  मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री त्रिभुवन कविश्वर ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोच अभिषेक सेठिया ने दी।