प्रदेश

गुनौर विधायक राजेश वर्मा तथा पूर्व विधायक फुन्दर चौधरी को आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने की मांग

दीपक शर्मा

पन्ना ६ जनवरी ;अभी तक; राजपत्रित अधिकारी संघ पन्ना के आजीवन सदस्य जिला प्रवक्ता डॉक्टर एमपी पांडे ने एक सूत्रीय है विनय पत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम भेजा है जिसमें लेख किया गया है कि मध्य प्रदेश शासन तंत्र से जुड़ी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु निगम आयोग मंडलो मे तत्काल रिक्त पदो की पुर्ती करते हुए कैबनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मंडलो के लिए विधायको तथा पूर्व विधायको को नियुक्त किया जाये। जिसमे गुनौर विधायनसभा क्षेत्र के सक्रिय विधायक राजेश वर्मा को निगम मंडल मे कैबनेट मंत्री का दर्जा देते हुए नियुक्त किया जाये। इसी प्रकार पूर्व विधायक फुन्दर चौधरी को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया जाये। जो प्रदेश के विकास मे सहभागी बनें साथ ही पन्ना जिले से मंत्री मंडल मे स्थान नही दिया गया है। उसकी भी भारपाई संभव हो सकेगी। डॉक्टर पांडे के अनुसार पन्ना जिला समग्र विकास योजना में भारी पिछड़ा हुआ दिखाई दे रहा है इसका ताजा उदाहरण है कि देश की आजादी के बाद से आज दिनांक तक अमानगंज शासकीय अस्पताल  100 विस्तर सिविल हॉस्पिटल हेतु पूर्व मुख्यमंत्री ने कई बार आश्वासन दिया लेकिन अमल में नहीं लाया गया है। उन्होने ओजस्वी वक्ता राजनेता डॉक्टर मोहन सिंह यादव से तत्काल इन तमाम मांगो पर विचार करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button