प्रदेश

मुस्लिम समाज ने किया कोतवाली में पथराव, टी आई और पुलिसकर्मी घायल 

 रवींद्र व्यास
छतरपुर २१ अगस्त ;अभी तक ;   छतरपुर  कोतवाली में   बुधवार को नगर के मुस्लिम समाज ने कोतवाली का घेराव किया | मामला   महाराष्ट्र  के रामगिरी महाराज द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर था | घेराव उस समय किया गया जब पुलिस का अमला भारत बंद के हालात से निपटने में लगा था | मुस्लिम समाज के लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे , उन्होंने ना सिर्फ कोतवाली पर पथराव शुरू कर दिया बल्कि कड़ी हुई पुलिस की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले | इस बवाल में टी आई और   पुलिस कर्मी घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है |
                                      अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर जावेद अली का कहना है हम अपने कुछ साथियों के साथ कोतवाली के अंदर ज्ञापन देने गए थे | बाहर पथरबाजी शुरू हो गई ,किसने यह सब किया यह तो नहीं बता सकता | जब हम लोग बाहर निकले तो हम पर भी पत्थर लगे | हमने वीडिओ बनाकर लोगों से शान्ति की अपील की है | लोगों से कहा है कि झुण्ड बनाकर ना निकलें अपने घरों में ही रहें |  उन्होंने बताया कि हमने ज्ञापन दिया है कि  रामगिरि महराज पर तत्काल  एफआईआर दर्ज की जाए , क्योंकि उन्होंने  पैगंबर मोहम्मद  और इस्लाम के खिलाफ  आपत्तिजनक टिप्पणी की है | रामगिरी महाराज का भाषण फेसबुक पर छतरपुर के मोहम्मद इरफान एवं मोहम्मद अरशद ने देखा व सुना है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है ,आवेदन में राम गिरि महाराज के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196 197(1 ) 299 ,353 (2)  एवं 152 के तहत घोर अपराध बताते हुए तत्काल गिरफ्तारी किए जाने की बात कही गई, साथ ही यह चेतावनी भी लिखी गयी थी की ऐसा न किए जाने पर महाराष्ट्र सहित मध्य प्रदेश में भी शांति भंग की आशंका है।
                                        दरअसल   रामगिरी महाराज  ने हाल ही महाराष्ट्र के  नासिक जिले में सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी |  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर  मुंबई पुलिस ने रामगिरी महाराज पर  भारतीय न्याय संहिता  की धारा 302 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से बात कहना) और कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, |
                                          बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर घेराव किया और फिर अचानक भीड़ हिंसक हो गई और कोतवाली थाने और पुलिसकर्मियों के ऊपर जमकर पथराव किया ,इस घटना में जहां कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर सहित दो  पुलिसकर्मी घायल हुए हैं ,वहीं थाने के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं ,घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर और एसपी छतरपुर पहले अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना और उसके बाद सिटी कोतवाली थाने पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया  है।
                                       छतरपुर डी आई जी ललित शाक्यवार ने बताया कि मुस्लिम समाज के दो मौलाना हैं सैयद हाजी और सैयद जावेद अली , इन दोनों के नेतृत्व में ३-४ सौ लोगों की भीड़ थाने में ज्ञापन देने आई थी | जिसमे इनका कहना था की मोहम्मद प्रॉफिट के बारे में कुछ उलटा सीधा बोला गया है उस पर ऍफ़ आई आर की जाए | पुलिस मौके पर थी थाने में एस पी ,एडिशनल एस पी और पुलिस फ़ोर्स पहुंचाया गया था | भीड़ एकदम से उग्र हो गई उसने पथराव चालु किया १० मिनट तक ये पथराव किया | पुलिस ने मामले ो नियंत्रण में लेने के लिए अश्रु गैस के गोले छोड़े  गए |  इस पथराव में कोतवाली टी आई अरविन्द कुजूर को शिर और हाथ में चोटें आई , एक आरक्षक भूपेंद्र को भी चोटें आई हैं दोनों को अस्पताल भर्ती किया गया था | पुलिस और प्रशाशन ने मार्च पास्ट निकाला ,पेट्रोलिंग की | cctv फुटेज देखे जा रहे हैं विडिओ क्लिप भी देख कर जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी |

,

Related Articles

Back to top button