प्रदेश

जय माता दी घोष के साथ नवरात्रि में प्रतिदिन चढ़ रही है मॉ नालछा को ध्वजा

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १७ अक्टूबर ;अभी तक;  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां नालछा चरण सेवा समिति द्वारा बालाजी मंदिर बस स्टेंड से प्रातः 5.30 बजे प्रतिदिन नालछा माता के दरबार तक नगर व जिले देश विश्व में सुख समृद्धि की कामना को लेकर ध्वजा यात्रा निकाली जा रही है।
                                 यह यात्रा नगर के बस स्टैंड से प्रारंभ होकर घंटाघर, मंडीगेट, वीरसावरकर पुलिया, पशुपतिनाथ मंदिर से होकर मातारानी के जयघोष के साथ मां नालछा के दरबार पहुंचती हैं व मां को ध्वजा समर्पित कर मंदिर शिखर पर लगाई जाती हैं। जिसमें समिति के संरक्षक विनोद रूनवाल, अध्यक्ष अनिल सुराह, सचिव शिवशंकर सोलंकी, कोषाध्यक्ष महेंद्रसिंह सिसोदिया, ईश्वरसिंह चूंडावत, कपिल सोलंकी, बबलू देवड़ा, रवि भरोवा माइकल, मंगलसिंह सोलंकी, विशाल द्विवेदी, रवि ग्वाला आदि सदस्य प्रतिदिन मां नालछा को ध्वजा अर्पित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button