प्रदेश

डॉ.नर्मदा प्रसाद गुप्त की स्मृति में व्याख्यान एवं काव्य पाठ का आयोजन, अनेक साहित्यकार होगें शामिल

दीपक शर्मा

पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक; मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा संचालित साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् के निदेशक डॉ.विकास दवे के मार्गदर्शन में 13 फरवरी 24 को शाम 6 बजे पन्ना में श्री चित्रगुप्त मंदिर (श्री जुगल किशोर मंदिर के पीछे) के सभागर में डॉक्टर नर्मदा प्रसाद गुप्ता की स्मृति मे व्याख्यान एवं काव्य पाठ का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ .देवदत्त द्विवेदी करेंगे तथा डॉ. नर्मदा प्रसाद गुप्त के कृतित्व व्यक्तिव पर व्याख्यान प्रवीण गुप्त द्वारा दिया जायेगा।

व्याख्यान के पश्चात आमंत्रित कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से गीतकार संजीव कुलश्रेष्ठ, सुश्री सुनीता पटेल, गीतकार पं.सुनील सौम्य, हास्य व्यंग्य कवि नरेन्द्र अरजरिया, ओज कवि जय अवस्थी अजेय, तथा पन्ना से हास्य व्यंग्य कवि सुशील वैभव के द्वारा रचना पाठ किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के संयोजक सुरेश सौरभ द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button