प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक को मिली जमानत, गिरफ्तारी वारंट वापिस

देवेश शर्मा
मुरैना 2 नवंबर ;अभी तक; मुरैना ज़िले की सुमावली विधानसभा से कांग्रेसी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाहा को जमानत मिल गई है। कुशवाह  के खिलाफ़ चैक वाउंस के एक केस में दो दिन पूर्व न्यायालय ने गिरफदारी वारंट जारी किया था । कुशवाह ने आज न्यायालय में हाजिर होकर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वैशाली चौरसिया के यहां जमानत की अर्जी लगाई थी।
                                  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी देशना जैन ने उनके प्रकरण में विचार करने के बाद जमानत दे दी है तथा अगले 9 नवंबर को लोक अदालत में राजीनामा करने के लिए उपस्थित होने के आदेश दे दिए हैं।
                                          एडवोकेट जे एस तोमर ने बताया कि अजब सिंह कुशवाहा पर चेक बाउंस का केस दर्ज है, जिस पर न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। वारंट के अनुसार उन्हें 8 नवंबर तक न्यायालय में हाजिर होना था । वारंट जारी होने के बाद अजब सिंह कुशवाहा को पुलिस तलाश रही थी। पुलिस के तलाशी जाने के कारण तथा गिरफ्तार होने के भय से अजब सिंह कुशवाहा चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया कि  इस झंझट से बचने के लिए उन्होंने  फरियादी मोहनलाल पुत्र करन सिंह कुशवाह निवासी, जोरी गांव को साथ में लिया और राजीनामा हेतु न्यायालय पहुंच गए।  राजीनामा लिखित में दिया गया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट वैशाली चौरसिया ने चैक  वाउंस प्रकारण में उभय पक्ष के बीच राजीनामा पेश कर देने के बाद जारी गिरफ्दारी वारंट को पुलिस थाने से वापिस भेजने के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय ने राजीनामा आगामी लोक अदालत के दिन 9 नवंबर को करने की तिथि मुकर्रर की है।

Related Articles

Back to top button