प्रदेश

वसीठा धोबी समाज मंदसौर अध्यक्ष मनोज सांखला का  नीमच में   हुआ सम्मान  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २० जून ;अभी तक;  जिला फुटबॉल एसोसिएशन और चर्चित क्लब नीमच के द्वारा स्वर्गीय राजकुमार  चौहान की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीपसिह परिहार एवं मंदसौर वसीठा धोबी समाज मंदसौर के अध्यक्ष मनोज सांखला सहित मंदसौर समाज की समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
                      इस दौरान आयोजन समिति द्वारा मंदसौर वसीठा धोबी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सांखला का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान भी किया गया।
                     विधायक श्री परिहार ने आयोजन समिति द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन के लिये समिति को बधाई दी। समाज अध्यक्ष श्री सांखला ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल हेतु प्रोत्साहित किया तथा उन्होंने विजेता टीम अहीर स्पोर्ट्स को नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत भी किया। अतिथि स्वागत आयोजन समिति के मानसिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में मंदसौर वसीठा धोबी समाज के सावन सांखला, राजू रजवानिया, मोहन बारिया, महेन्द्र सांखला, मोनू भाटी, अर्जुन मावर, अजय मावर, राहुल मावर सहित आयोजन समिति एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button