प्रदेश

रतलाम पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा के युवको से 13 किलो 245 ग्राम सोना पकड़ा, 100 पार्सल में था 8 करोड़ का माल 

अरुण त्रिपाठी
 रतलाम, १०  सितंबर  ;अभी तक;  पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा के दो युवकों को नाकाबंदी कर 13 किलो 245 ग्राम सोना व विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा।उनसे 13 किलो 245 ग्राम सोना के साथ 1 जीपीएस ट्रैकर तथा विदेशी मुद्राएं डॉलर, दिरहम, रियाल जब्त किए गए है |
                                 एस पी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि रिंगनोद थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग मुंबई से रतलाम सोना लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर एएसपी राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में टीम का गठन कर पुलिस ने स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर जा रहे हैं दो संदिग्ध लोगों को रोका।
                               पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुभाष वर्मा पिता शैतानराम वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रामपुरा तहसील श्रीमाधोपुर जिला सीकर राजस्थान एवं प्रवीण सैनी पिता रामनिवास सैनी उम्र 30 वर्ष निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा हाल मुकाम रतलाम बताए। उनके पास एक ट्रॉली बैग और एक बैग पैक था। इनकी तलाशी लेने पर 100 से ज्यादा पार्सल मिले। इनमें 13 किलो 245 ग्राम सोना मिला। इसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। बैग में 1 जीपीएस ट्रैकर तथा विदेशी मुद्राएं डॉलर, दिरहम, रियाल भी मिली है। दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा जांच हेतु अन्य संबंधित विभागों को सूचना दी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद मयूर खंडेलवाल (प्रशिक्षु आईपीएस), थाना प्रभारी स्टेशन रोड भुवानीराम वर्मा, उनि मुकेश यादव, उनि आनंद बागवान, एएसआई आई एम खान, एएसआई एम आई खान, प्र आर मनीष यादव, शकील खान, आर. शुभम बुंदेला, पवन की सराहनीय भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button