लायंस क्लब डायनामिक की प्रथम मीटिंग में महिला सशक्तिकरण पर हुआ उद्बोधन

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २ जून ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक की प्रथम जनरल मीटिंग जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती के आतिथ्य में आयोजित हुई।
                            इस अवसर पर श्रीमती संचेती ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में उद्बोधन देते हुए कहा कि महिलाएं अपनी क्षमताओं को पहचाने, बालिकाओं को स्कूल कॉलेज के समय से ही  अपने लक्ष्य निर्धारित कर उस और अपना सर्वश्रेष्ठ देकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। दुनिया के लोगों की आलोचना करने वाले नकारात्मक विचारों को नजरअंदाज करते हुए अपनी लाइफ में हमेशा लक्ष्य के साथ आगे बढ़े।महिलाएं अपने को कमजोर ना समझे,आज हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए अवसर है। अपनी रुचि अनुसार कहीं ना कहीं हमें कार्य करते रहना चाहिए।यह आवश्यक नहीं कि हम केवल पैसा कमाने के लिए काम करें, हम समाज सेवा के लिए या रचनात्मक कार्य करते हुए भी अपनी प्रतिभाओं को निखार सकते हैं।
                                क्लब की पी आर ओ डॉ चंदा कोठारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि क्लब की मीटिंग में आई अतिथि रूपल संचेती तथा सभी क्लब सदस्यों का कुमकुम तिलक, माला मिठाई, ढोल की थाप के साथ क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, सचिव मनीषा मंडवारिया, कोषाध्यक्ष पूजा गांधी ने स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक नृत्य गरबा किये।
                            अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने मीटिंग प्रारंभ की घोषणा की व स्वागत भाषण दिया।  संचालन डॉ चंदा कोठारी ने किया आभार सचिव मनीषा मंडवारिया ने माना।
                             इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम व क्लब सदस्य संतोष सेठी नीता छापरवाल, हेमा लोढा, अलका सिपानी, चंद्रकांता पुराणिक, सुमित्रा चौधरी, ललिता मेहता, सुशीला गोधा, रितु पोरवाल, मंगला पोरवाल, अनुरेखा जैन, उषा चौधरी, ज्योति भाचावत, प्रीति नारंग, रसीला सोनगरा, रेखा चौहान, सपना पमनानी आदि क्लब सदस्य उपस्थित थी।