प्रदेश

डायमंड पार्क स्थापना के लिए राशि आवंटित, खनिज मंत्री के विशेष प्रयास से मिली सौगातें

दीपक शर्मा
पन्ना २३ अगस्त ;अभी तक; खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के विशेष प्रयास से जिले को छः विकास कार्यों की सौगात मिली है। खनिज साधन विभाग के डीएमएफ मद से सभी कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिसके तहत पन्ना नगर में पानी की सुलभ उपलब्धता के लिए कटरा डैम से लोकपाल सागर तक 6 किलोमीटर और निरपत सागर से पहाड़कोठी तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए तीन करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
                             इसी तरह पन्ना विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मजरा टोलों में 12 करोड़ 73 लाख की राशि से विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय के खेल मैदान को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए 8 लाख रूपए राशि की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इसके अलावा अजयपाल पर्यटन स्थल के पहुंचमार्ग की सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ रूपए तथा खनिज कार्यालय पन्ना के सामने स्थित शासकीय भूमि पर हीरा कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 41 लाख की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। पन्ना जिले में डायमण्ड पार्क स्थापना के लिए 3 करोड़ 98 लाख रूपए राशि का आवंटन भी किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button