प्रदेश

बाइक को प‍िकअप वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत एक घायल

अयंक शर्मा

खंडवा २६ अप्रैल ;अभी तक;  इव्छापुर  इंदौर हाइवे पर  मजदूरी करने इंदौर जा रहे बाइ्रक सवार दो भाईयों की बाइक को प‍िकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों भाई इंदौर में डिस्पोजल ग्लास की कंपनी में काम करते थे।

सीएसपी  पीसी यादव ने बताया कि ग्राम पेठिया निवासी 22 वर्षीय सावन पिता  लखन गिन्नारी और मोनू पिता गुलाब गिन्नारी बाइक से इंदौर जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों युवक चचेरे भाई हैं। बाइक मोनू चला रहा था। इस बीच इंदौर रोड पर यहांसे 5किमी दूर श्रीदादाजी कालेज के सामने पीकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों ही युवक सड़क पर गिर गए। मोनू और सावन के सिर में गंभीर चोट थी। सूबेदार नितिन निगवाल ने घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया।दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। भर्ती होने के कुछ ही देर बाद मोनू की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी थाने पहुंचे थे। घायल सावन के पिता लखन का कहना है कि मृतक मोनू उसका भतीजा है। मोनू और मेरा लड़का सावन इंदौर में काम करते हैं। दोनों काम की तलाश में इंदौर जा रहे थे। इस बीच यह हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button