भाजपा जिलाध्यक्ष अटोलिया ने मंदसौर विधानसभा के विभिन्न मंडलों में किया घर-घर जनसंपर्क

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ३० जून ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान समस्त लोकसभा क्षेत्रों में चला रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त संगठनात्मक जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने मंदसौर विधानसभा के  मंदसौर उत्तर मंडल व दलौदा मंडल में भाजपा दलौदा मंडल प्रभारी एंव जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के जिला प्रभारी अरूण शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविन्द सारस्वत एंव विकास सुराणा के साथ वरिष्ठजनों से घर-घर संपर्क किया एंव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठजनों का सम्मान कर मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यों की पुस्तक भेंट की।

                                  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष में हुए विकास कार्यों के पत्रक वरिष्ठजनों को प्रदान किये और उन्हे धन्यवाद दिया की आपके अमुल्य वोट से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी देशवासियों की निरंतर सेवा कर रहे है। वे प्रतिदिन 18 घंटे देश वासियों की समस्याओं पर चिंतन कर उसके समाधान हेतु नीत नई योजनाओं पर कार्य करते है। इसी प्रकार माननीय मोदी जी के पद चिन्हों पर चलकर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सबका साथ सबका विकास मंत्र पर अमल करते हुए कार्यो को अंजाम दे रहे है। मेरा आप सभी से आग्रह है की आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी आपका आर्शीवाद और स्नेह भारतीय जनता पार्टी को मिले। इस अवसर पर भाजपा उत्तर मंडल एंव दलौदा मंडल के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।