प्रदेश

महाकाल लोक बीजेपी का सबसे बड़ा घोटाला है ;कमलनाथ

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ जून ;अभी तक;  महाकाल लोक बीजेपी का सबसे बड़ा घोटाला है। मूर्तियां हवा से गिर गई। कई मूर्तियां क्रेश हो गई। नन्दी टूट कर गिर गए। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान व बीजेपी जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।
                            उक्त आरोप आज सुबह यहां हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने लगाए।उन्होंने हुए गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय किसान उचित मूल्य ,न्याय की मांग कर रहे थे।उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोलीकांड की जांच रिपोर्ट आज तक नही आई है। उसे दबाने छिपाने की राजनीति हो रही है।
                        श्री कमलनाथ ने कहा कि चौपट प्रदेश है। आज यह हड़ताल प्रदेश बन गया है। प्रदेश में एक करोड़ बेरोजगार हो गए है। प्रदेश में कलाकारी की और गुमराह करने की राजनीति चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में आज पैसे दो और रोजगार लो कि स्थिति है। इन्होंने यह व्यवस्था बनाई है।  उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में चौपट  नर्सिंग कालेज , उद्योग, कानून व्यवस्था, राशन व्यवस्था, पोषण आहार और चौपट सरकार है। ये कहा इस प्रदेश को धकेल कर ले जा रहे है।
                              श्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और हमला बोलते हुए कहा कि इन्हें किसान , बहने व्यपारी, कर्मचारी आज याद आ गए। ये अपना पाप धोने की योजना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान की इन 5 वर्षों में डबल स्पीड से घोषणाएं चल रही है। आज डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को सत्यानाश की तरफ धकेल रही है।
                      मध्यप्रदेश में सौदे की राजनीति की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कमलनाथ ने कहा कि में भी ये में भी कर सकता था लेकिन में यह नही कर  सकता।
                          कमलनाथ ने अपनी सरकार के गुणगान करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के 27 लाख किसानों के कर्जे माफ किये इसमें 1 लाख 1 हजार मंदसौर जिले के किसान है। सरकार के काम काज की व्यवस्था का सरलीकरण किया।
                       कमलनाथ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किसको चुनाव लड़ना है यह संगठन तय करेगा और उम्मीदवारी को लेकर सर्वे रिपोर्ट तय करेगी। हम सरकार में आते है तो किसान के हित मे जो करना है करेंगे। नारी सम्मान योजना, 1500 रु बहनों को देने की योजना है 1500 रु देने की इस योजना को हमने बहुत सोच समझ कर घोषणा की है और बीजेपी फर्जी घोषणाएं करती है। हमारा एजेंडा है किसानों को सही मूल्य मिले।

 

Related Articles

Back to top button