जैन श्वेताम्बर सोश्यल गु्रप का शपथ विधि समारोह संपन्न, कवि सम्मेलन लॉफ्टर शो में ठहाकों से गूंज उठा परिसर

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १७ जुलाई ;अभीतक;  नगर के नक्षत्र गार्डन में जैन श्वेताम्बर सोशयल ग्रुप का शपथ विधि समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, मप्र शासन के पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अभा जैन श्वेताम्बर ग्रुप्स फेडरेशन नरेन्द्र संचेती, राष्ट्रीय कांफ्रेस चेयरमेन अजय जैन, राष्ट्रीय महासचिव सीए नरेन्द्र भंडारी, मालवा रिजन अध्यक्ष संदीप भंडारी, उद्योगपति मनोहरलाल सोनगरा, सनोज जैन एवं पुणरमल  कुकडा उपस्थित थे। अतिथियों के साथ ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष सीए प्रतिक डोसी, हिम्मत लोढा, हस्तीमल कोचेटा,  निवर्तमान अध्यक्ष विकास पामेचा पिंचू, नवीन अध्यक्ष विनोद जैन कुकडा, संदीप धींग, अभिनंदन भाचावत मंचासिन थे।
                       कार्यक्रम की शुरूआत भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवल्न के साथ की गई। जिसके पश्चात् दर्शिन कुकडा और यूवी डोसी द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
                       स्वागत भाषण ग्र्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सीए प्रतिक डोसी ने देते हुए सभी अतिथियों का परिचय करवाया एवं ग्रुप से संबंधित जानकारी दी। ग्रुप के निवृर्तमान अध्यक्ष विकास पामेचा अपने पिछले की कार्याकाल की जानकारी सभी के सामने रखी।
                          मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुधीर गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप सामाजिक कार्यक्रमों में सदैव आगे रहता है इसलिए इनकी खूब – खूब अनुमोदना। आपने कहा कि इस गु्रप द्वारा पिछले दिनों एक शानदार भैरव भक्ति का आयोजन भी किया था जो काबिले तारीफ था।
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थ्ति पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप के सभी नवीन पदाधिकारियों को बधाई एवं इनसे मे यही कहूंगा कि जो कार्य पिछली कार्यकारिणी ने किया आप उन्हें और अच्छे तरीक से आगे ले जायेग।
                            अन्य अतिथियों ने भी अपना सद्बोधन दिया। जिसके पश्चा्त नवीन अध्यक्ष विनोद जैन कुकडा ने कहा कि वे गु्रप की गरीमा के अनुकूल कार्य करेंगे और जो सामाजिक कार्य ग्रुप अब तक करता आया है उन्हें बेहतर तरीके से आगे ले जायेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती ने नवीन ग्रुप की शपथ दिलाई एवं राष्ट्रीय कांफ्रेस श्री नाकोडाजी के लिए आमंत्रण सभी को दिया।
अतिथियों के उद्बोधन के बाद नवीन अध्यक्ष दम्पत्ति विनोद प्रीति कुकडा ने सभी पदाधिकारी दम्पतियों के साथ नवीन कार्यकाल की शपथ ली। कार्यक्रम में बडी संख्या में ग्रुप के सदस्य दम्पत्ति एवं आमंत्रित महानुभाव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिखा जैन और अंजलि मूणत ने किया और अंत में आभार निधी अंकुश सोनगरा ने माना।हास्य कवियों ने बांधा संमा,
शपथ ग्रहण समारोह में आर्केस्ट्रा के साथ लाफ्टर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्रसिंह गौतम, कांग्रेस नेता महेन्द्रसिंह गुर्जर उपस्थित थे। कवि सम्मेलन के संयोजक सीए प्रतिक डोसी, विनोद कुकडा, विकास पामेचा,विशाल हींगड, अंकित जैन और अमित छिंगावत थे। कवि राव अजात शत्रु अंतरराष्ट्रीय हास्य व्यंग लाफ्टर उदयपुर, धीरज शर्मा मांडव धार, लक्ष्मण नेपाली भोपाल, मनोज दूबे खाते गांव, दिव्यांश जैन, सुश्री दीप शिखा रावल नीमच राणा राजस्थानी, विनोद गगरानी मंदसौर सूत्रधार ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री धीरज शर्मा मांडव के रचना पाठ के दौरान सभी लोगो को हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया। लक्ष्मण नेपाली भोपाल ने भी अपनी व्यंग क्षणिकाओ से लाफ्टर चैम्पियन का हाथ दिखाया। मनोज दुबे खाते गांव फिल्मी गीतकार ने पिता जी के उपर मार्मिक रचना का पाठ किया। संचालन राव अजात शत्रु उदयपुर ने किया सभी कवियों ने एक से बढ़कर एक रचना का पाठ किया और आयोजन ऐतिहासिक रहा।