प्रदेश

कल्दा ब्लाक में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दीपक शर्मा

पन्ना ५ अप्रैल ;अभी तक; पवई विधानसभा अंतर्गत आने वाले कल्दा ग्राम में कांग्रेस पार्टी के द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किये जाने को लेकर मंडलम अध्यक्ष शत्रुघन सिंह के नेत्रत्व में प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही।

                                  इस दौरान कांग्रेसी ने केन्द्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की मनमानी एवं हिटलर शाही को लेकर जमकर प्रदर्शन किया तथा मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, के संबंध में लोगो को अवगत कराया। कार्यक्रम को आन्दोलित करते हुए। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता शर्मा ने कहा कि आज केन्द्र तथा प्रदेश की सरकार द्वारा लगातार मंहगाई बडाई जा रही है। कांग्रेस के समय चार सौ का गैस सिलेन्डर मिलता था जो अब ग्यारह सौ मे मिल रहा हैं। प्रत्येक वस्तु के दाम चार गुने बढ गयें है। लोगो को रोजगार नही मिल रहा है। आम जनता परेशान है। सरकार द्वारा विकास का सिर्फ झुंठा ढिढौरा पीटा जा रहा है, जमीनी स्तर पर कोई भी विकास कार्य नही हुए है। आदिवासी वर्ग का इस सरकार द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है। तत्कालीन केन्द्र सरकार नें मनरेगा योजना प्रारंभ करतें हुए आम गरीबों को गांव मे ही काम देने की योजना चलाई थी लेकिन इस सरकार ने उक्त योजना को सिर्फ भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया। मशीनो से कार्य कराकर फर्जी मजदूरो की हाजरी डालकर राशि निकाली जा रही है। जिले से लगातार लोग पलायन कर रहें है। अजीविकास मिशन के नाम पर समूह बनाये गयें जिससे अनेक योजनाओं के नाम पर करोडो रूपये की योजनाए संचालित करने का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लेकिन उक्त सभी योजनाए भ्रष्टाचार में तब्दील है। आदिवासीयों को कोई लाभ नही मिल रहा है। जो भी विकास कार्य कांग्रेस सरकार के समय कल्दा क्षेत्र में हुए थें वहीं आज दिखाई दे रहें है। इस भाजपा सरकार द्वारा कुछ नही किया गया है। अस्पतालों में आपके पूर्वजों ने इलाज करवाया है उन्होंने कल दा क्षेत्र के बारे में कहा कि जब मेरे पति जिला पंचायत उपाध्यक्ष थे तो उन्हीं के द्वारा डीपीआईपी परियोजना के द्वारा कल्दा में हाट बजार का निर्माण कराया था वह आज भी दिख रहा है। मै इस क्षेत्र में विकास की दिशा में हमेशा अग्रसर रंहुगी जल्द ही कांग्रेस की सरकार बनेगी और इसका लाभ क्षेत्रीय जनता को मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल्दा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता लालजी यादव, महिपाल सिंह, मुनीम सिंह, हरीशंकर गर्ग, दरबारी सिंह, अवध बिहारी त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, सुरेश आदावासी, सरदार सिंह, रहासबिहारी त्रिपाठी, राधा कृष्ण शुक्ला, लक्ष्मीकांत दहायत, मुटूवा बंशकार, हल्कू बंशकार, उपस्थित रहें तथा आभार प्रदर्शन रामावतार यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button