प्रदेश

भोलेनाथ जी मंदिर मे दूसरे दिन अखण्ड रामायण की बैठकी एवं शिवार्चन कार्यक्रम संपन्न

दीपक शर्मा

पन्ना १४ मार्च ;अभी तक; जिला अस्पताल के सामने स्थित भोलेनाथ जी मंदिर मे धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम संविदा स्वास्थ कर्मचारियो, आशा, उषा, पर्यवेक्षक संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे हो रहा है। प्रथम दिन महामृत्युजंय जाप, दूसरे दिन 14 मार्च को अखण्ड रामायण की बैठकी तथा शिवार्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पंडितो द्वारा रामायण की बैठकी कराने के बाद शिवार्चन संपन्न कराया गया।

इस दौरान बाहरी संख्या मे लोग उपस्थित रहें। तीसरे दिन 15 मार्च को अखण्ड रामायण का समापन पूर्ण आहुति, भंडारा, प्रसाद वितरण दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगा जो रात्रि आठ बजे तक चलेगा। तत्पश्चात् पत्रकारो, समाजसेवियो का सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं भजन संध्या आठ बजे से प्रारंभ होगी। संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, बृजकिशोर जडिया, फिरोज खान, रूकमणि प्रजापति सहित अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button