प्रदेश

बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 6 जुलाई ;अभी तक; जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर पलेरा पुलिस थाना अंतर्गत रामनगर बुजुर्ग में गुरुवार की शाम बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गयी जबकि एक महिला बुरी तरह झुलस गयी!
                             पलेरा थाना के नगर निरीक्षक नासिर फारुखी ने बताया कि प्यारेलाल 50 और देशराज 45अपने अपने खेतों में काम कर रहे थे।  उसी दौरान तेज वारिश होने लगी जिससे बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।  उन्होंने बताया उसी समय पेड़ पर बिजली गिरी और वह दोनों उसकी चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौक़े पर ही मौत हो गयी!जबकि एक अन्य महिला कुँअर बाई 46 झुलस गयीं जिन्हें पलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र में  भर्ती किया गया है!
                             टी आई फारुखी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम करके अन्य बैधानिक कार्रवाई की जा रही है!

Related Articles

Back to top button