प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दिलीप शर्मा (दीपक)
पन्ना (म.प्र)
मो.7000691008
पन्ना ६ जुलाई ;अभी तक;  पन्ना जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर में आज आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयीऔर एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
                                  घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक घर्मराज मीना ने आज जानकारी देते हुए बताया कि तेज बारिश हो रही थी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली दुर्गापुर निवासी मृतक लल्लू अहिरवार उम्र 40 वर्ष के घर के पास गिरने से उसकी चपेट में आ गए तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है जिसका उपचार अजयगढ़ अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना में मृतक लल्लू अहिरवार के अलावा उसके घर मे बैठे लालबाबू विश्वकर्मा 35 वर्ष निवासी नत्थू पुरवा, आविद खान 40 वर्ष निवासी माधवगंज अजयगढ़ की मृत्यु हो गयी ओर नत्थू पुरुवा निवासी नवनीत पटेल नाम का युवक घायल हुआ है।
                         घटना के बाद पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक घर्मराज मीणा ने  पीड़ित परिवार के प्रति गहरी सम्बेदना व्यक्त करते हुए नियमानुसार मदद का भरोसा दिलाया है।यह घटना उस समय घटी जब तेज बारिश हो रही थी ओर इसी दौरान तेज गर्जना के साथ लल्लू अहिरवार के घर के पास आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से लल्लू अहिरवार सहित दो अन्य लोगों की मौत हो गई एवं एक गंभीर रूप से घायल है, घायल को अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है, एवं मृतकों का पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
                           बताया जा रहा है कि लल्लू अहिरवार के अलावा जो दो मृतक हैं वह राहगीर थे जो बारिश से बचने के लिए मृतक लल्लू अहिरवार के घर पर रुक गए थे। लेकिन उनका शव लल्लू के साथ निकाला गया।इस खबर के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है।

Related Articles

Back to top button