प्रदेश

सोनम एग्रोटेक कॉटन जिनिंग फैक्ट्री में करीब 9 लाख रुपए की लूट, चड्डी बनियान में थे नकाबपोश बदमाश लूटेरे 

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 31 मई ;अभी तक; – मध्यप्रदेश के  खरगोन शहर में बीती देर रात बिस्टान रोड स्थित सोनम एग्रोटेक कॉटन जिनिंग फैक्ट्री में करीब 9 लाख रुपए की बडी लूट की वारदात से हडकंप मच गया।
                        लूटेरे नकाबपोश चड्डी बनियान पहने थे। करीब 10 लूटरे बताये जा रहा है। जिनिंग फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों पर इस दौरान लूटेरो ने पथराव भी किया। केश काउन्टर से अलमारी तोडकर बैग में करीब 9 लाख रूपये लेकर फरार हो गये। चोरी लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना करीब पौने 2 बजे रात की बताई जा रही है। 35 से 40 मिनट में लूट की घटना को अन्जाम देकर लेकर भाग गये। सूचना मिलते ही देर रात करीब 3 बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चारो ओर नाकेबंदी भी कर दी गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नही लगे है। जिनिंग फैक्ट्री में वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बदमाश पत्थर चलाते भी नजर आ रहे है। शातिर किसी बडे गिरोह के लूट करने की आशंका लग रही है।
                       जिनिंग मालिक सचिन महाजन ने बताया की बैक से कल 25 लाख रूपये किसानो को पेमेन्ट करने के लिये लेकर आये थे। पेमेन्ट बकाया रह गया था। करीब 9 लाख के आसपास केश काउन्टर की अलमारी को तोडकर बदमाश बैग ले भाग गये। जिनिंग फैक्ट्री में रात मे भी काम चल रहा था। पत्थर मारकर सभी मजदूरों को बदमाशो ने डरा दिया था। आधी तूफान में दो दिन पूर्व टूटी दीवार की तरफ से लुटेरे भाग गये। मौके पर खरगोन कोतवाली पुलिस डाॅग स्क्वाड की टीम के साथ विवेचना कर रही है। बडी घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।
                         एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया की रात को तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी की बिस्टान रोड पर सोनम एग्रोटेक में चोरी हो गई है। मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी करा दी गई थी। जानकारी मिली है की फैक्ट्री प्रबंधन ने 25 लाख रूपये बैक से पेमेन्ट के लिये निकाला था। 15 लाख का पेमेन्ट किसानो को कर दिया था। कितनी रूपये चोरी हुए है विवेचना की जा रही है।
                      चोर नकाबपोश चड्डी बनियान में थे। जल्द ही बदमाशो को पुलिस पकडेगी। हर पहलू तथ्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button