सीएम राइज प्राचार्य पर मामला दर्ज, छेड़छाड़ के आरोप

दीपक शर्मा
पन्ना १६ अप्रैल ;अभी तक; -मध्य्प्रदेश के पन्ना में अश्लील हरकत करने के कथित आरोपी शाहनागर सीएम राइज प्राचार्य पर पुलिस थाना में मामला दर्ज़ कर किया गया है। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह राजपूत पर स्कूल की ही कुछ छात्राओं ने उनसे अश्लील हरकर करने के आरोप लगाए थे।मामला दर्ज करने के पूर्व शाहनगर पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए स्कूल की कुछ छात्राओं ओर स्टाफ से पूछताछ की गई।जिसमे स्कूल की कुछ महिला शिक्षकों द्वारा भी असहज महसूस करने के आरोप लगाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।पीएसआई प्रज्ञा परौहा जांच उपरांत शाहनगर थाना में रंगीन मिजाज प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
                                        उधर स्कूल की क्षत्राओं द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के बाद पन्ना कलेक्टर संजयकुमार मिश्र ने भी गंभीरता से लिया और क्षत्राओं से अश्लील हरकत करने वाले विवादित प्राचार्य वीरेंद्र सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से पद से प्रथक कर दिया है। शासकीय उ.मा. विद्यालय सी.एम. राइज शाहनागर की क्षत्राओं द्वारा पुलिस-प्रसासन को बिगत  09 अप्रैल 2023 को शिकायत की गयी थी। वहीं पीड़ित छात्राओं के शिकायती आवेदन पत्र की पावती पर घटना संदेहास्पद प्रतीत होना लिखने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी भगवान सिंह को पन्ना पुलिस कप्तान ने लाइन अटैच कर दिया है।थाना प्रभारी द्वारा बगैर किसी जांच के पीड़ित स्कूली क्षात्राओं के आवेदन पत्र पर घटना संदेहास्पद प्रतीत होना लिख देना जनचर्चा का विषय बना हुआ था।जिस पर पन्ना एसपी घर्मराज मीना ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।अब शाहनागर थाना थाने का प्रभार एसआई घनश्याम मिश्र को सौंपा गया है।
                                     – इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने शासकीय उ.मा. विद्यालय सी.एम. राइज शाहनगर के प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक करने के साथ ही विद्यालय की वित्तीय व प्रशासकीय व्यवस्था के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहनागर के वरिष्ठ एवं चयनित सीएम राइज शिक्षक  राजेंद्र प्रसाद चौबे को विद्यालय का प्रभारी प्राचार्य का बनाया गया है।
                                       बतादें की छेड़छाड़ एवं मानसिक प्रताड़ना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के संबंध में एक आवेदन पत्र विद्यालय की क्षत्राओं द्वारा शाहनागर थाना के अलावा जिला प्रसासन को प्रस्तुत किया गया था।जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला स्तरीय जांच समिति गठित कर मामले की जांच करवाई गई।जिस पर जांच दल के प्रतिवेदन में प्रभारी प्राचार्य को दोषी पाया गया । जिला कलेक्टर द्वारा इस मामले में जांच में दोषी पाए जाने पर संभागायुक्त को संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। पुलिस थाना में मामला दर्ज होने के बाद उक्त कथित रसिया शिक्षक को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां वह इन संगीन आरोपों के खिलाफ अपनी सफाई देते हुए नजर आएंगे।
इनका है कहना:-
———————-
–                                   फरियादिया क्षत्राओं द्वारा एक शिकायती पत्र दिया गया था जिसमे प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा छेड़छाड़ करने व बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।ओर परीक्षा में फैल करवा देने धमकी भी दी जिस पर उसने यह बात किसी को नही बताई।परीक्षाओ के बाद फरियादिया ने अपने परिजनों को बताई जिनके साथ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें पक्सो एक्ट एवम अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया है।
एसआई घनश्याम मिश्रा
 थाना प्रभारी शाहनगर