प्रदेश

तीस हजार की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक के के शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा

पन्ना १६ जून ;अभी तक; प्रदेश मे भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है, जिसमें लगता है सबसे अधिक भ्रष्टाचारी पन्ना जिले मे है क्योकि प्रत्येक माह कोई ने कोई अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकडा जाता है उसके बावजूद यह खेल रूक नही रहा है।

                             राजस्व विभाग मे पदस्थ राजस्व निरीक्षक के के शर्मा तीस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किये गयें है बताया जाता है कि उनके द्वारा उक्त रिश्वत जमीन, सीमांकन के मामले मे ली जा रही थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस सागर को दी गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने संबंधित को रंगे हाथो तीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button