प्रदेश

पूर्व सैनिक द्वारा विनर फिजिकल अकादमी का हुआ शुभारंभ, 30 छात्र-छात्राओं को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २६ अक्टूबर ;अभी तक;  अ.भा. पूर्व सैनिक सेवा परिषद संगठन के सदस्य पूर्व सैनिक रामनारायण गुर्जर द्वारा कॉलेज ग्राउंड मंदसौर में विनर फिजिकल अकादमी का श्रीगणेश किया। प्रारंभ में अकादमी द्वारा करीब 30 छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया ।
                                   सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व सैनिकों द्वारा भारत माता के चित्र पर माला, पुष्प अर्पण कर एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। विनर फिजिकल अकादमी के कोच एवं पूर्व सैनिक रामनारायण गुर्जर द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को वहां उपस्थित पूर्व सैनिकों का परिचय देते हुए भारतीय सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, पुलिस व अन्य बेल्ट सर्विस के पदों पर भर्ती कैसे होना है उस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही हमारे अ.भा. पूर्व सैनिक सेवा परिषद मंदसौर के संगठन मंत्री दिनेशचंद्र जाट, जितेंद्र माली द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को किसी भी परीक्षा में और ग्राउंड में होने वाली गतिविधियों एवं सेना भर्ती  के बारे में जानकारी दी तथा आगे चल कर कैसे देश का नाम रोशन किया जाए उसके बारे में प्रेरित किया, साथ ही सभी ने जोरों शोरों से भारत माता की जयकारा और वंदे मातरम का नारा भी लगाया। अंत में रामनारायण गुर्जर द्वारा सभी को हैंड बैंड वितरित किया गए।
                                       इस अवसर पर हमारे संगठन के नए कोच एवं पूर्व सैनिक रामनारायण गुर्जर, संगठन सह मंत्री दिनेशचंद्र जाट, संगठन सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार, मल्हारगढ़ तहसील प्रभारी ऋषिराज गुर्जर, उप मीडिया प्रभारी नरेंद्र खटवड़, सनी भावसार, जितेंद्र माली, अभिषेक उपाध्याय, प्रहलाद राठौड़, मिटठूसिंह सिसोदिया, ट्रेनर शिवपाल सिंह, ट्रेनर अर्जुन मालवीय सहित पूर्व सैनिक एवं सिविल ट्रेनर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button