प्रदेश

पन्ना पहुंची एनआरआईयों की सेवा जागरूकता रैली

दीपक शर्मा
पन्ना १३ दिसंबर ;अभी तक;  चित्रकूट से चलकर पन्ना पहुंची एनआरआईयों की सेवा जागरूकता रैली का कल पन्ना के डायमंड चौक पर नगर वासियों ने जमकर स्वागत किया…36 टेंपो में करीब 108 लोग सवार थे जिसमे बड़ी संख्या में अप्रवासी भारतीय सामिल थे।
                              दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अभय महाजन के नेतृत्व में इस दल द्वारा जनता में समाज सेवा के भाव का संदेश दिया जा रहा हे।इस मौके पर एक अप्रवासी भारतीय ने पन्ना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की हम सेवा करते हे स्वयं से इस कार्य के लिए धन देते हैं।वह समाज के लोगों से राशि एकत्र कर चित्रकूट में डेंटल हॉस्पिटल बनाएंगे जिससे जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचेगा।उन्होंने बताया की लंदन और ऑस्ट्रेलिया एवं कई अन्य देशों के लोग और संस्थाएं इस सेवा भाव में सहयोग करती है।हम लोगो ने पांच सौ करोड़ रुपए एकत्रित किए हे। हम सेवा करना चाहते है और लोगों को सेवा का संदेश देना चाहते है।
                              अप्रवासीय भारतीयों का यह दल सेवा जागरूकता लेकर चित्रकूट से कच्छ गुजरात के लिए रवाना हुआ है जो प्रत्येक कस्बे और गांव में जागरूकता पैदा कर सेवा  का संदेश दे रहा है।

Related Articles

Back to top button