प्रदेश

विभिन्न मुद्दो को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटीयों ने सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना १३ मार्च ;अभी तक; प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भईया राजा की उपस्थिती में ब्लाक मुख्यालय गुनौर मे अमानगंज, देवेन्द्र नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान मे विभिन्न मांगो को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। जिन मुद्दो का उल्लेख किया गया है। उसमे किसानो को एमएसपी की गारन्टी दी जाये, प्रदेश मे फैली आरजक्ता सहित अन्य मामलो को लेकर ज्ञापन सौपा गया है। जिसमे प्रदेश के किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारन्टी दी जाये। किसानो को घोषणा अनुसार गेंहू के दाम 27 सौ रूपये तथा धान के दाम 31 सौ रूपये भुगतान किये जाये। स्वामी नाथान आयोग की सिपारसे लागू की जाये। किसानो का कर्ज माफ किया जाये। ओला पाला से नष्ट हुई फसलो का तत्काल मुआवजा दिया जाये। किसानो को सम्मान निधी 25 हजार रूपये दी जाये आदि तमाम मुद्दो को शामिल किया गया है।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अनेक लोग शामिल रहें। जिसमे मुख्य रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुनौर बबलू गौतम, अमानगंज भभूत सिंह राजपूत, देवेन्द्र नगर आनन्द शुक्ला, पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सेवालाल पटेल, पिछडा वर्ग अध्यक्ष राज बहादुर पटेल, सेवादल अध्यक्ष राम बहादुर द्विवेदी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी, केशरी अहिरवार, अभीषेक चौरसिया, कमल बागरी, श्यामसुन्दर पटेल, पुष्पेन्द्र शर्मा, बिहारी अहिरवार, रमाधार लोधी, राम विश्वास पटेल, राजकुमार, सुशील तिवारी, कैलाश यादव, लखन लाल केवट, सरदार सिंह यादव, करण सिंह, वंश गोपाल, शिवराज सिंह, राम कृपाल चौरसिया, रमेश पटेल, सुशील कुमार, रज्जू लाल चौधरी, खाई लाल चौधरी, चतुरेश अहिरवार, वंश गोपाल राजपूत, जीवन पटेल, बबलू साहू, सुदीप कुमार सहित भारी संख्या मे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button