प्रदेश

पन्ना जिले के अमानगंज में सर्वाधिक वर्षा दर्ज

दीपक शर्मा
पन्ना ८ जुलाई ;अभी तक; जिले में विगत 1 जून से 7 जुलाई तक 195.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष उक्त अवधि में 163.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है।
                           अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक वर्षामापी केन्द्र अमानगंज में सर्वाधिक 260 मि.मी. तथा रैपुरा में सबसे कम 84.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई, जबकि पन्ना में 252.6 मि.मी., देवेन्द्रनगर में 251.2 मि.मी., गुनौर में 216.1 मि.मी., पवई में 244 मि.मी., सिमरिया में 159 मि.मी., शाहनगर में 139 मि.मी., और अजयगढ़ में 142.7 मि.मी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button