संविदा स्वास्थ कर्मचारीयो की हडतला लगातार जारी, आशा कार्यकर्ताओं तथा संविदा कर्मचारीयो ने संयुक्त रूप से किया प्रदर्शन

दीपक शर्मा

पन्ना ४ मई ;अभी तक; प्रदेश भर मे संविदा स्वास्थ कर्मचारीयो की हडताल विगत दिवस से जारी हैं तथा आशा कार्यकर्ताओं की हडताल 15 मार्च से लगातार चल रही है। लेकिन उसके बावजूद सरकार द्वारा कोई कदम नही उठाये जा रहें है। जिससे स्वास्थ व्यवस्थाये लगातार प्रभावित हो रही है। हडताल अलग अलग तरीके से संबंधित कर्मचारीयो द्वारा की जा रही है।

                                   आशा कार्यकर्ता तथा संविदा स्वास्थ कर्मचारीयो ने मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा कहा कि यदि हमारी मांगे सरकार द्वारा जल्द नही मानी जायेगी तो हम लोग और उग्र प्रदर्शन करेगें। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। जहां एक ओर संविदा स्वास्थ कर्मचारीयो द्वारा नियमितीकरण की मांग की जा रही है एवं पूर्व मे मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये आश्वासन को याद दिलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मानदेय दस हजार किये जाने तथा नियमितीकरण करने की बात की जा रही है। लगातार आशा कार्यकर्ताये आन्दोलन कर रही है तथा अब संविदा स्वास्थ कर्मचारी भी इनके साथ शामिल हो गये है। उक्त प्रदर्शन मे संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, सजनीश शर्मा, फिरोज खान सहित आशा कार्यकर्ता संगठन की रूकमणि प्रजापती सहित अनेक लोग शामिल रहें।