प्रदेश

महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत समाज का निकला अनुशासित चल समारोह, चल समारोह में परम्पारिक वेशभूषा ने शामिल हुए राजपूत समाज के लोग

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २३ मई ;अभी तक;  महाराणा प्रताप जयंती पर जिला राजपूत समाज संगठन (ट्रस्ट) मन्दसौर के तत्वावधान में महाराणा प्रताप तिराहे पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजिक किया गया। इस कार्यक्रम में ना केवल राजपूत समाज के वरन अन्य वर्ग के लोग भी शामिल हुए। समारोह में अतिथि के तौर पर नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग, भारतीय जनताद पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सांसद सुधीर गुप्ता,  वरिष्ठ विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा के किसान मोर्चे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका के अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, भाजपा के जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विपिन जैन शामिल हुए।
                             वहीं राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष रधुनाथ सिंह काचरिया, राजपूत संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह फतेहगढ़, राजपूत समाज के सचिव दशरथ ंिसंह चंद्रावत, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह सिसौदिया, शिवसिंह भाटी, युवा राजपूत समाज के योगेन्द्र सिंह चुंडावत भी मंचासीन थे। प्रारंभ में अतिथियो ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बाद में सभी अतिथियो को विजयसिंह पुरावत, इंदपाल सिंह एवं सिसौदिया ने साफा बांध कर सम्मान किया।
                             अतिथियों को स्वागत राजपूत समाज के अध्यक्ष काचरिया, समाज के ट्रस्ट अध्यक्ष नरेन्द्र ंिसह चौहान ट्रस्ट के सचिव केके सिंह भाटी, राजपूत समाज संस्था के सचिव, दशरथ सिंह चंद्रावत, रिपुदमनसिंह चंद्रावत, नेपाल सिंह राणावत,धर्मपाल सिंह देवड़ा, संग्राम सिंह कुशवाह, हनुमंत सिंह डोराना,जितेंद्र सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह राठौर,सज्जन सिंह चौहान नारायणगढ़,महेंद्र सिंह भाटी दलौदा,श्याम सिंह भाटी,अजय सिंह चौहान,रघुवीर सिंह धारा खेड़ी,गोविंद सिंह पवार सीतामऊ,मान सिंह शक्तावत सोनी,उम्मेद सिंह चुंडावत हरसोल,हर्षपाल सिंह देवड़ा सुवासरा,सुमेर सिंह देवड़ा ,ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह तोमर, फुंदा सिंह सिसौदिया,राजेंद्र सिंह राणा, सुरेन्द्र सिंह,दौलत सिंह चौहान,रघुराज सिंह सिसोदिया, कुशाल सिंह शक्तावत, दुर्गेश कुंवर भाटी, दिपिका सौलंकी, ज्योेति राठौर, गोपाल सिंह कोचवि,मदन सिंह सिसोदिया,ज्ञान सिंह राठौर, वीरेद्र सिंह चौहान, निर्मल सिंह सहित अनेक राजपूत समाज के लोगो ने अतिथियो का स्वागत किया। मुंदडी के कृष्णपाल ंिसंह ने अतिथियो को महाराणा प्रताप की तस्वीरे भंेट की। इस अवसर पर यहां संदीप सिंह राठौर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को अतिथि के अलावा समाज के अध्यक्ष रधुराथ सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महीमंत्री अजय ंिसह चौहान, समाज के उपाध्यक्ष प्रीतिपाल ंिसंह राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराजसिंह राणा, जितेन्द्र सिंह राजाखेडी, जितेन्द्र सिंह कोटडामाता, जिला पंचायत सदस्य कर्मविर ंिसंह भाटी, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता गौरव अग्रवाल, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शंांितलाल मालवीय विशिष्ठ रूप से उपस्थित थे। संचालन तेजपाल सिंह धाकड़ी ने किया। यहां महेन्द्र सिंह सिसौदिया और अनिता कुंवर की बेटी संजीवनी को सेना ने लेफ्टीनेंट कर्नल बनने पर अतिथियो ने सम्मानित किया। आभार राजपूत समाज के सचिव दशरथ सिंह चंद्रावत ने माना।
अतिथियो के भाषण के मुख्य अंश
प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग ने कहा महाराणा प्रताप ने कभी भी झुकना स्वीकार नही किया, फिर भले ही विपरित परिस्थिति क्यो ना हो। महाराणा प्रताप देश की अस्मिता के लिए संर्घष करते रहे। उन्होने कहा बच्चों को जो माहौल मिलता है वें उसी माहोल के अनुरूप कार्य करने लगते है। यदि परिवार और समाज में सुसंस्कारित माहो व्यक्ति को मिलता है तो बच्चे भी संस्कारित होंगे। यदि राष्ट्र भक्ति का माहोल मिलेगा तो बच्चे भी राष्ट्र भक्ति के प्रति पेरिता होगे। वर्तमान मंें जो देश में चल रहा है उसमें युवा पीढ़ी को संभलना होंगा। भले ही विचारधारा अपनी-अपनी हो पर सनातन धर्म के प्रति आने वाली पीढी को सचेत रहना चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष संासद सुधीर गुप्ता ने कहा कि संर्घषो में अपने जीवन में संजोयो हुए क्रम को सम्मान दिलाने के लिए वक्त लगता है। राजपूत समाज ने सामाजिक परंमपराओ के प्रति लोगो को जागरूक करने तथा एक जुट करने के लिए लगातार कार्य किया। जयंतियों को मनाने का अर्थ अगली पीढी को कुछ देने का होता है। परंमपराओं के प्रश्न के उत्तर हम नही दे पाते है।  समाज मे कहीं ना कहीं न्यूनता है। समाज को अगली पीढी को कुछ अच्छा देने के लिए तैयार रहना चाहिए। लेेफ्टीनेंट कर्नल संजीवनी आने वाले समय में चीन और पाकिस्तान को लोहे के चने चबवायेगी। हल्दी घाटी युद्ध निर्णित था। अर्थात महाराणा प्रताप इस युद्ध में विजयी हुए थे। उन्होने मुगलो की सेना को पराजित किया था। भारत कभी गुलाम नही हुआ। सारे समाज को साथ लेकर चलना आवश्यक है। हमारी परंमपरा पुराने वैभव को लोटाकर लाने की है। कुछ लोग तुच्छ वोटो के लिए परमपराआंे एवं मर्यादा के साथ खिलवाड़ कर रहे है। हमारी परमपराएं सर्व समाज संभव की है। उसमें कोई भेदभाव नही है।
वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि  महाराणा प्रताप कर्तव्य और परिश्रम की पराकाष्ठा थे। वें अजय योद्धा थे उन्होने आततियों का सहास पूर्वक सामना किया। शहर की भूमि सर्वे क्रमांक 1041 और 1054 पर बडा परिश्रम के बाद आज केवल ना महाराणा प्रताप की प्रतिमा भी स्थापित है। अब तो यह विशाल राष्ट्रीय ध्वज भी फहरा रहा है। इसके लिए नगर पालिका बधाई के प्रात्र है। महाराणा किसी एक समाज के नही सर्व समाज के थे। राजपूत समाज से अन्य समाज के लोग सकारात्मक अपेक्षा रखते है। समाज के लोग कर्तव्य बोध्द से सर्म्पण भाव से इन अपेक्षाओ को पूरा करेें। क्षत्रिय अन्याय के खिलाफ लडना जानते है। उन्होने कहा कि समाज केी प्रतिमाओ को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि महाराणा प्रताप के बारे में कहने के लिए शब्द भी कम पडते है। उन्होने मातृभूमि के लिए संर्घष किया, राष्ट्र के लिए मरना सिखाया ये महान योद्ध थे।  उन्होने राष्ट्र के सम्मान को कभी झुकने नही दिया। नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपनी मातृ भूमि के लिए हंसते- हंसते प्राण न्योछावर कर दिये। उन्होने कहा कि सनातम धर्म को बचाये रखने के लिए हमे सचेत भी होना होेगा और एक जुट भी होना होगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि महाराणा राष्ट्र भक्ति के पर्याय है। वें सच्चे राष्ट्र भक्त थे उन्होने राष्ट्र के लिए त्याग और बलिदान करना सिखाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन ने कहा कि महाराणा प्रताप प्ररेणा स्त्रोत है। वें देशभक्ति, त्याग, बलिदान की प्रतिमूर्ति थे।

Related Articles

Back to top button