कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारणी से नाराज अजयगढ तथा धरमपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध प्रदर्शन

दीपक शर्मा

पन्ना १४ अप्रैल ;अभी तक; जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक द्वारा विगत दिवस जिला कार्यकारणी घोषित की गई। जिसमें तीन सौ से अधिक पदाधिकारीयों को पदो से नवाजा गया तथा कुछ ब्लाक अध्यक्षो को भी बदला गया। लेकिन उक्त कार्य कारणी में मनमाने ढंग से कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया। जिसका भारी विरोध हुआ तथा अजयगढ एवं धरमपुर के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने से उक्त दोनो ब्लाको के कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष का विरोध जिला मुख्यालय पंहुचकर किया गया तथा अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी सन्नमत सैनी को हटाने के नारे लगाये गये तथा तख्तीयां लेकर प्रदर्शन किया गया।

                                    उक्त विरोध प्रदर्शन को शांत करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नें अजयगढ तहसील मुख्यालय पंहुचकर नये ब्लाक अध्यक्षो तथा अन्य पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर नियुक्ति पत्र वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य भूमिका कांग्रेस पार्टी से टिकिट की मांग कर रहे पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पान्डेय के द्वारा निभाई गई। लेकिन जहां एक ओर उक्त कार्यक्रम से नवनियुक्त पदाधिकारीयों मे खुशी का माहोल है, वहीं दूसरी ओर विरोध करने वालें कांग्रेस पार्टी का एक तबका अभी भी भारी नाराज है। क्योकि उन्हें भी पार्टी की ओर से वरिष्ट नेताओं को विश्वास में लेना चाहीए तथा सम्मान पूर्वक उनका सम्मान करना चाहीए। क्योकि यह वर्ष चुनावी वर्ष है तथा जो सैकडो कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष के विरोध में है, उससे पार्टी का भारी नुकसान हो सकता है।

अजयगढ़ मे आयोजित शकुंतलम गार्डन में अनेक पदाधिकारी शामिल रहें। जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक की अध्यक्षता में बैठक और नवीन पदाधिकारियों का मिलन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मनोज केसरवानी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष राज बहादुर पटेल, उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, अजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दादूराम मिश्रा, धरमपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।