प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो व सभाएं 7 नवंबर को

आशुतोष पुरोहित
*खरगोन* ६ नवंबर ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा 7 नवंबर को खरगोन जिले के बड़वाह व महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो व सभाएं करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा 7 नवंबर को प्रातः 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11ः30 बजे खरगोन जिले के बड़वाह पहुंचेंगे।
                                    वे बड़वाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सचिन बिरला के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12ः30 बजे खुले रथ द्वारा रोड शो करते हुए 1ः50 बजे महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कतरगांव पहुंचेंगे। वे यहां भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव के समर्थन में विशाल जनसभा लेंगे। दोपहर 2ः50 बजे कतरगांव से रोड शो करते हुए अपराह्न 3ः35 बजे मंडलेश्वर पहुंचकर रथ सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 3ः55 बजे मंडलेश्वर से रोड शो कर शाम 4ः25 बजे चोली पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत होगा। शाम पांच बजे सोमाखेड़ी फाटा आगमन पर स्वागत होगा। श्री नड्डा शाम 5ः20 बजे बागदरा व 5ः35 बजे जामगेट पहुंचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, बड़वाह विधानसभा प्रत्याशी सचिन बिरला, संयोजक लादूराम साहू, प्रभारी जितेंद्र पाटीदार, महेश्वर विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार मेव, संयोजक नारायण पाटीदार, प्रभारी गजानंद पाटीदार सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने श्री नड्डा के रोड शो व सभाओं को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button