एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या की

पुष्पेंद्र सिंह
निवाड़ी 7 अगस्त ;अभी तक; निवाड़ी जिला मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर कैना मे सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी!
                       निवाड़ी पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि रामगोपाल कुशवाहा, आज सुबह अपनी पत्नी अनीता 30 को पड़ोसी घनश्याम रैकवार 35 के साथ आपत्तिजनक हालत में देख कर आपे से बाहर हो गया और  उसी स्थिति में दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे दोनों की मौक़े पर ही मौत हो गयी!
                          एसपी जायसवाल ने बताया कि घनश्याम जादू टोना और झाड़फूक करता था और अनीता अपनी तवियत खराब होने का बहाना करके उससे झाड़फूक करवाने के वहाने से घर बुलाती थी।  उन दोनों की गतिविधियों को देख कर रामगोपाल को दोनों के बीच सम्बन्ध होने का शक हो गया था ! उन्होंने बताया कि दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए रामगोपाल, सुबह अनीता से खेत पर जाने का बोलकर घर से निकल गया और पास में ही छुपकरअपने घर  पर नज़र रखने लगा और जैसे ही घनश्याम उसके घर अनीता से मिलने गया उसके कुछ देर बाद ही रामगोपाल ने वहाँ पहुंच कर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और प्रतिशोध स्वरूप दोनों की हत्या कर दी!
                       एसपी अंकित ने बताया कि आरोपी रामगोपाल को हिरासत में ले लिया गया है और दोनों के शव और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद करके अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रहीं हैं!