प्रदेश

कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर ने कर्मचारियों के साथ चलाया सफाई अभियान

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 19 जनवरी ;अभी तक;  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रातः 9:30 बजे विशेष सफाई अभियान चलाया। आज चलाये गये विशेष सफाई अभियान के दौरान विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, होमगार्ड के जवानों, नगर पालिका कर्मचारियों ने भी सफाई अभियान में श्रमदान किया। परिसर में खाली पड़ी उबड़-खाबड़ व ऊंची-नीची जमीन को भी समतल किया गया। परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी की गई।
                           श्रमदान के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश शर्मा, संयुक्त कलेक्‍टर श्री चंदर सिंह सोलंकी, समस्त अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button