श्री जागेश्वर महादेव मंदिर में मनाया रंगारंग संगीतमय फाग महोत्सव

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ३१ मार्च ;अभी तक;  नगर के नीम चौक स्थित प्राचीनतम चमत्कारी शिवालय श्री जागेश्वर महादेव शिवालय में प्रतिवर्षानुसार रंगपंचमी पर संगीतमय रंगारंग फाग महोत्सव मनाया गया। प्रातः 11 बजे से  प्रारंभ शाम को 5.30 बजे तक जारी फाग महोत्सव में संगीत कलाकारों द्वारा वृन्दावन-मथुरा ब्रज में होरी के अवसर पर गाये जाने वाले होरी रसिया गीतों की मधुर धुनों पर भक्त थिरकते रहे। सूखा रंग गुलाल से फाग प्रेमियों ने भगवान जागेश्वर के साथ होली खेली। दिन भर भक्तों ने भंग ठण्डाई प्रसाद का खूब छककर आनन्द उठाया।
                        पतंजलि योग गुरू बंशीलाल टांक, दिलीप चौहान, संजय सोनी, विक्रम सोनी, भगवान जागेश्वर का विशेष पर्वों पर संगीत फुहारों से भगवान जागेश्वर का अभिषेक करने वाले गंधर्व परिवार के वरिष्ठ वायलीन वादक राजेन्द्र गंधर्व, संतोष गंधर्व, निलेश गंधर्व, केशव गंधर्व आदि ने रसिया-होरी गीत सुनाये।
तबला संगत प्रसिद्ध तबला वादक भगवतीलाल गंधर्व के सुपुत्र उस्ताद संतोष गंधर्व ने की, ढोलक पर संगत संतोष गंधर्व ने की।
उपस्थित रहे – पुजारी भगवतीगिर गोस्वामी, संजय सोनी बीड़वाल वाले, प्रकाश सोनी, दिनेश सोनी, गोविन्द खत्री, रमेश खत्री, ओम सोनी, नवीन सोनी, श्यामलाल भावसार, रमेशचन्द्र व्यास आदि।